{"_id":"5f49e27c8ebc3e873f79dd92","slug":"mother-brutally-killed-two-daughters","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मायके जाने की जिद नहीं हुई पूरी तो मां बनी हैवान, मासूम बच्चियों का गला घोंट दी दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके जाने की जिद नहीं हुई पूरी तो मां बनी हैवान, मासूम बच्चियों का गला घोंट दी दर्दनाक मौत
Sat, 29 Aug 2020 11:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद मां और मृत दोनों बेटियां
- फोटो : amar ujala
जालौन के कोटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने मायके जाने की जिद पूरी न होने पर अपने ही हाथों से अपनी मासूम बच्चियों को मार डाला। एक का गला घोटा था और दूसरी के सिर के पीछे चोट का निशान था, जिससे दोनों बच्चियों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। फिर मां ने खुद का भी सिर पत्थर पर मारकर फोड़ लिया।
बेटियों की हत्या करने के बाद मां ने फोड़ लिया था सिर
- फोटो : amar ujala
सूचना पर एट और कोटरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। कोटरा थाना प्रभारी सुधांशु पटेल का कहना है कि गृह कलह में महिला ने घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल महिला भी घायल है और उसे अस्पताल भेजा जा रहा है। शुक्रवार दोपहर चिरावली गांव निवासी मजदूर महेंद्र अहिरवार अपनी भैंस चराने पिता के साथ गया था और उसकी मां गेंदावती पड़ोस में गईं थीं।
बच्चियों की लाश देख बदहवास दादी
- फोटो : amar ujala
दोपहर को जब गेंदावती घर लौटी तो देखा कि दरवाजे भीतर से बंद हैं। इस पर वह पड़ोसी की छत के रास्ते से घर में दाखिल हुई तो देखा कि बेटे महेंद्र की पत्नी चक्की के पास बेहोश पड़ी थी और उसके सिर से खून निकल रहा था। नजदीक ही प्रतिमा की दोनों बच्चियों माही (6) और रोशनी (1) के भी शव पड़े थे। माही की गला घोटकर और रोशनी के सिर पर पीछे की ओर चोट का निशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
कमरे का नजारा देखते ही सास चीख पड़ी। शोर सुनकर पड़ोसी भी आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में एट और कोटरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल प्रतिमा को तत्काल ही अस्पताल और बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुुलिस के मुताबिक प्रतिमा ने अपनी दोनों बच्चियों की हत्या कर अपना सिर चक्की से फोड़ लिया है।
विज्ञापन
घर के बाहर लगी पुलिस की भीड़
- फोटो : amar ujala
पति महेंद्र ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को प्रतिमा ने अपने पिता की तबियत खराब होने पर कोंच स्थित तारपुरा जाने की जिद की थी। लेकिन उसने मना कर दिया था। इसी बात से प्रतिमा नाराज थी व उससे ठीक से बात भी नहीं कर रही थी। क्या पता था कि इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे डालेगी। कोटरा इंस्पेक्टर का कहना है कि माही की हत्या तो गला दबाने से लग रही है लेकिन रोशनी की मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी। देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अवधेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की।