फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहल्ला अस्सी के गिन्नी गुरु 'रवि किशन' ने फिल्म को लेकर कह दी बड़ी बात, राजनीति पर भी बोल गए

Tue, 20 Nov 2018 08:27 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 20 Nov 2018 08:27 AM IST
विज्ञापन
mohalla assi Actor Ravi Kishan in unnao
अभिनेता रविकिशन उन्नाव में
मशहूर अभिनेता रवि किशन विवादों में घिरी फिल्म मोहल्ला अस्सी रिलीज होने के बाद यूपी के उन्नाव जिले पहुंचे। रवि किशन ने कहा कि लखनऊ या उन्नाव में जल्द ही एक फिल्म सिटी बनाने का प्लान है। इसके लिए योगी सरकार में मंत्री स्वाति सिंह से भी बात की है। उन्होंने उन्नाव और लखनऊ के लोगों को शूटिंग फ्रेंडली बताया। भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने कहा कि उन्हें बड़ी खुशी है कि दो साल के लंबे इंतजार के बाद फिल्म मोहल्ला अस्सी शुक्रवार को रिलीज हो गई है।
mohalla assi Actor Ravi Kishan in unnao
अभिनेता रवि किशन उन्नाव में
शुक्रवार को इस फिल्म को न्यायालय द्वारा 'ए' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज के लिए मंजूरी दे दी गई है। फिल्म में धर्मनाथ पांडेय (सनी देओल) सिद्धांतवादी पुरोहित और संस्कृत अध्यापक के रोल में हैं, जो काशी में विदेशी सैलानियों की घुसपैठ के सख्त खिलाफ हैं। उनके डर से ब्राह्मणों के अस्सी मोहल्ले में कोई चाहकर भी विदेशी किराएदार नहीं रख पाता। गिन्नी यानि कि (रवि किशन) टूरिस्ट गाइड की भूमिका में हैं। रविकिशन ने हंसते हुए मोहल्ला अस्सी फिल्म का डायलॉग बोलते हुए कहा वेलकम टू होलिसिटी ऑफ बनारस,आइएम गिन्नी फेमिली टूरिस्ट् गाइड।
mohalla assi Actor Ravi Kishan in unnao
अभिनेता रवि किशन उन्नाव में
दूसरे डायलॉग में बोला सम्भल के रहना, मोहल्ला अस्सी है, यहां के लोग शंकराचार्य को चुनौती दे डालते हैं। राजनीति और धर्म पर आधारित इस फ़िल्म में बनारस की संस्कृति और वहां की झलक अच्छे से दिखाई देती है। रविकिशन ने बताया कि वह उन्नाव और आसपास के इलाके में तीन फिल्मों की शूटिंग करेंगे। जिसमें जॉन अब्राहम के साथ वह बाटला हाउस फिल्म भी यहीं से शूट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
mohalla assi Actor Ravi Kishan in unnao
अभिनेता रवि किशन उन्नाव में
रविकिशन ने कहा कि उन्होंने योगी सरकार में मंत्री स्वाती सिंह से भी फिल्मसिटी बनाने के संबंध में बात कर चुके हैं। जल्द ही एक फिल्मसिटी का निर्माण किया जाएगा। बताया कि फिल्मसिटी के लिए एमओयू साइन हो चुका है। रवि किशन से 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान जौनपुर जिले से कांग्रेस की सीट पर चुनाव लड़ने के दौरान मिली करारी शिकस्त पर बात की तो वह फिल्मी अंदाज में बात को टाल गए साथ ही दोबारा जोर आजमायिश के संकेत दिए।
विज्ञापन
mohalla assi Actor Ravi Kishan in unnao
अभिनेता रवि किशन उन्नाव में
आपको बता दें कि बीजेपी के केपी सिंह ने रवि किशन को काफी तगड़ी शिकस्त दी थी। जिसके बाद फरवरी 2017 में रवि ने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। रवि ने यूपी को फिल्मी दुनिया के लिए बड़ा हब बताया। रविकिशन ने अमिताभ बच्चन को सूबे की शान बताया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed