जालौन में कोतवाली अन्तर्गत जालौन-औरैया मार्ग पर डम्पर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने दो डम्पर फूंक दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड को बुलाकर किसी प्रकार डम्पर की आग बुझाने का प्रयास किया तो गुस्साई भीड़ ने फायर बिर्गेड को भी आग के हवाले कर दिया।
उपद्रवियों ने घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों पर भी हमला किया। इस दौरान 2 पत्रकार चोटिल हो गए।
दो बाइक सवार को डम्पर ने कुचला तो फूटा लोगों का गुस्सा
2 of 6
हादसे के बाद घटना स्थल पर जमा हुई भीड़
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह जालौन-औरैया मार्ग पर छत्रसाल इंटर कालेज के नजदीक एक डम्पर ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
दो पत्रकार भी हुए चोटिल
3 of 6
जलते हुए डम्पर की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मृतको की पहचान मीरा देवी (50) अंस(3) पुत्र बंटू राजपूत, जय सिंह(55) निवासी उमरी रेंडर है। सम्बधित थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंचती उससे पहले स्थानीय लोग वहां पहुंचे और उन्होंने आक्रोशित होकर डम्पर में आग लगा दी।
भारी पुलिस फोर्स तैनाती के बाद भी नहीं शांत हुई भीड़
4 of 6
डम्पर में आग लगने बाद मौके पर बुलानी पड़ी फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
भीड़ को उग्र देख पहुंची पुलिस ने अधिकारियों को अवगत कराया। जिस पर कई थानों की पुलिस बल फायर बिर्गेड और डायल-100 मौके पर जा पहुंची।
उग्र भीड़ ने लगाई दो डम्पर में आग
5 of 6
भीड़ ने फूंके दो डम्पर
- फोटो : अमर उजाला
जहां उन्होंने मामले की जानकारी कर उग्र भीड़ को शान्त कराया और फायर बिग्रेड को बुलाकर डम्पर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया,प्रयास किया जा ही रहा था कि अचानक भीड़ उग्र हो उठी और फायर बिर्गेड की गाड़ी में ही आग लगा दी साथ ही पुलिस बल पर पथराव करना शुरू कर दिया।