फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ही जेल में विधायक और पत्नी: रातभर करवटें बदलती रही निखत, अंडा करी और दो बार चाय मांगी, ऐसे गुजरी पहली रात

Sun, 12 Feb 2023 06:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 12 Feb 2023 06:36 PM IST
सार

विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो और चालक नियाज को जेल भेज दिया गया है। यह दोनों पांच दिन की ज्यूडिशियल रिमांड पर रहेंगे। बता दें कि इनके मामले की सुनवाई लखनऊ कोर्ट में होगी।

विज्ञापन
MLA Abbas Ansari, Kept changing sides all night, asked for egg curry and tea twice
विधायक अब्बास अंसारी और पत्नी निखत बानो - फोटो : अमर उजाला

चित्रकूट जिले में जेल नियमों का उल्लघंन व कई अन्य गंभीर धाराओं में नामजद विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो की जेल में पहली रात उलझन भरी रही। बताया गया कि रात में उसे नींद नहीं आई। दो बार चाय मांगी और खाने में अंडे की सब्जी खाई।



रविवार की सुबह देर से बैरक से निकली। बंदियों की गिनती के दौरान वह मौजूद रही। उसे महिला बैरक में अलग रखा गया है। दोपहर को सभी बंदियों की तरह बैरक में खाना खाया। दोनों पक्षों के बयानों की सुनवाई के बाद जज ने पांच दिन 16 फरवरी तक के लिए ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया।

निखत बानो और उनके चालक नियाज को पांच दिन की ज्यूडिशियल रिमांड पर चित्रकूट जेल ही भेजा गया है। इसके बाद केस की सुनवाई लखनऊ के कोर्ट में होगी। ऐसे में पहले से चित्रकूट जेल में बंद विधायक व उसकी पत्नी एक ही जेल में रहेंगे।

MLA Abbas Ansari, Kept changing sides all night, asked for egg curry and tea twice
MLA Abbas Ansari Case - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ कोर्ट में होगी सुनवाई
गौरतलब है कि इसी जेल में विधायक की पत्नी को नियमों के विपरीत मिलने आने पर पकड़ा गया है। इस मामले में एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा भी लगी है। इसकी सुनवाई की कोर्ट चित्रकूट में नहीं है।

MLA Abbas Ansari, Kept changing sides all night, asked for egg curry and tea twice
MLA Abbas Ansari Case - फोटो : अमर उजाला

अधिवक्ता ने लगाए एक पक्षीय कार्रवाई के आरोप
ऐसे में इनकी सुनवाई लखनऊ कोर्ट में होगी। उधर, कोर्ट के बाहर आने पर निखत बानो के अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव ने शासन प्रशासन पर एक पक्षीय कार्रवाई करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि लखनऊ कोर्ट से हमें जरूर न्याय मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
MLA Abbas Ansari, Kept changing sides all night, asked for egg curry and tea twice
अब्बास अंसारी की पत्नी निखत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि चित्रकूट जिले में जेल नियमों का उल्लघंन और कई अन्य गंभीर धाराओं में नामजद विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो और चालक नियाज को पांच दिन की ज्यूडिशियल रिमांड पर चित्रकूट जेल ही भेजा गया है। इसके बाद केस की सुनवाई लखनऊ के कोर्ट में होगी।

विज्ञापन
MLA Abbas Ansari, Kept changing sides all night, asked for egg curry and tea twice
MLA Abbas Ansari Case - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा के मद्देनजर लाया गया था चित्रकूट जेल
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विधायक अब्बास अंसारी जिला जेल रगौली में लगभग ढाई माह से निरुद्ध हैं। इन्हें प्रयागराज से 19 नवंबर 2022 को सुरक्षा के मद्देनजर चित्रकूट जेल लाया गया था। मुखबिर की सूचना पर जिला जेल में डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला प्राइवेट वाहन से पहुंचीं थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed