उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी की घटना के आंसू अभी थमे भी नहीं कि हमीरपुर में दरिदों ने 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। जिले में लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरिंदे कक्षा पांच की 11 वर्षीय की छात्रा को घर के बाहर सोते समय अगवाकर उसे कब्रिस्तान ले गए। यहां दरिंदों ने उससे दुष्कर्म किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शनिवार सुबह बालिका का शव झाड़ियों के बीच मिलने से गांव में हड़कंप मच गया।
2 of 10
आक्रोशित ग्रामीणों की पुलिस से हुई नोकझोक
- फोटो : अमर उजाला
गांव के ही बचड़ी बाबा कुशवाहा ने सबसे पहले छात्रा के शव को कब्रिस्तान के पास झाड़ियों में देखा। इसके बाद पड़ोस के विनोद नाम के व्यक्ति को सूचना दी। विनोद अपनी मां व पड़ोसी मनोज को लेकर मौके पर पहुंचा। जहां तीनों व्यक्तियों ने बालिका के शव की शिनाख्त की।
3 of 10
ग्रामीणों का कार्रवाई का आश्वासन देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विनोद ने बताया इसके बाद उसने बालिका के माता-पिता को मोबाइल पर सूचना दी। सूचना पाकर उसके माता-पिता व दो भाई गांव पहुंच गए। छात्रा का पिता परिवार के साथ 12 दिन पूर्व एक शादी समारोह में शामिल होने गांव आया था।
4 of 10
बालिका के पड़ोसी के घर के दरवाजे पर निरीक्षण करते एएसपी एसके सिंह व सीओ मौदहा
- फोटो : अमर उजाला
छात्रा के शव का पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों डॉ. आरटी बनर्जी, डॉ. एके सिंह व डॉ. आशुतोष निरंजन के पैनल से किया गया। शव विच्छेदन के समय वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करना और दुष्कर्म करने की भी पुष्टि हुई है। साथ ही डीएनए टेस्ट के लिए दांत, नाखून व बाल के सैंपल के अलावा स्लाइड भी बनाई गई है। जिसकी जांच कराई जाएगी।
5 of 10
इसी चारपाई पर सो रही थी छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की रात बालिका के साथ घर के बगल में रहने वाला ममेरा भाई भी लेटा था। इसी से दस कदम पर दूरी पर दाहिनी ओर ममेरे भाई के बाबा व बाई तरफ चारपाई पर पड़ोसी सोया था। इसके बावजूद घटना को अंजाम देने वाले दरिंदों को जरा भी भय नहीं लगा और छात्रा को अगवाकर ले गए।