फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुलायम परिवार से बड़ी खबर, हमेशा के लिए जुदा हो जाएंगी अखिलेश, मुलायम और शिवपाल की राहें!

Sun, 09 Jun 2019 02:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 09 Jun 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
shivpal yadav statement about mulayam and akhilesh
अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव

लोकसभा चुनाव में सपा को मिली करारी हार के बाद शिवपाल यादव को वापस समाजवादी पार्टी में लेने की अटकलें तेज हो गईं थी, लेकिन शिवपाल सिंह यादव के इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव से उनकी राहें हमेशा के लिए जुदा हो जाएंगी।

shivpal yadav statement about mulayam and akhilesh
कनपुर हृदय रोग संस्थान पहुंचे शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने सपा में वापसी को लेकर लंबे समय से जारी सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि अब हमारा फोकस पार्टी के विस्तार और उसे बढ़ाने पर है। इसके लिए जल्द ही पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की एक बैठक होनी है।
 

shivpal yadav statement about mulayam and akhilesh
डॉक्टरों से मिलते शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव शनिवार को पार्टी के अध्यक्ष की बीमार पत्नी का हालचाल लेने हृदयरोग संस्थान आए थे। प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी की पत्नी मिथलेश हृदयरोग संस्थान में भर्ती हैं। उनका हाल लेने शनिवार को प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
shivpal yadav statement about mulayam and akhilesh
बातचीत करते शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

यहां उन्होंने अस्पताल निदेशक डॉ. विनय कृष्णन के साथ परिसर का निरीक्षण किया। शिवपाल ने अस्पताल में व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और निदेशक से सुविधाओं का विस्तार कराने को कहा।

विज्ञापन
shivpal yadav statement about mulayam and akhilesh
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

भाई मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी में वापसी को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने दो टूक जवाब दिया। बोले- सपा में वापसी का कोई इरादा नहीं है। परिवार के बीच कोई गिला शिकवा नहीं है। इस तरह की सभी बातें बेबुनियाद हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed