{"_id":"5b8addd242c792465c2cb124","slug":"meteorological-department-gave-a-big-warning","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी, सितंबर में भी होगी झमाझम बारिश, टूटेंगे कई वर्षों के रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी, सितंबर में भी होगी झमाझम बारिश, टूटेंगे कई वर्षों के रिकार्ड
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 02 Sep 2018 08:17 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर: पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार सितंबर में झमाझम बारिश के आसार हैं। पहले ही दिन 26 मिमी बारिश हुई। आने वाले एक सप्ताह में शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का मानना है कि अगस्त की तरह इस महीने भी बारिश का रिकार्ड टूटेगा। अगस्त में 600 मिमी से भी ज्यादा बारिश हुई है।
डेमो पिक
अनुमान है कि सितंबर में होने वाली बारिश आठ साल का रिकार्ड तोड़ सकती है। पिछले आठ सालों में सितंबर 2010 में सबसे अधिक 204.7 मिमी बारिश हुई थी, जबकि सबसे कम 2016 में महज 23.4 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। शुक्रवार की रात 12 बजे से लेकर शनिवार की शाम तक आसपास के क्षेत्रों में 26 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। दिन में कुछ समय के लिए धूप और बादलों की वजह से उमस और तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
डेमो पिक
इस बीच पारा 32 पर पहुंचते ही बारिश फिर से शुरू हो गई। जिससे तापमान एक दिन पहले की तरह फिर से 28 डिग्री पर आ गया। रात के तापमान में पिछले दो दिनों में एक डिग्री सेल्सियस की कमी (24.5) दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में रात और दिन का तापमान इसी के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक से पांच सितंबर के बीच बारिश की संभावना है। रात में हवा की नमी में 14 प्रतिशत की कमी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
शनिवार को तापमान
अधिकतम.. 32.2, न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता...
अधिकतम...92, न्यूनतम 76 प्रतिशत
अधिकतम.. 32.2, न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता...
अधिकतम...92, न्यूनतम 76 प्रतिशत
विज्ञापन
डेमो पिक
सितंबर में पिछले आठ वर्षों में हुई बारिश
2017...38.3
2016..23.4
2015..99.0
2014...136.3
2013..95.0
2012..114.9
2011...83.6
2010..204.7
2017...38.3
2016..23.4
2015..99.0
2014...136.3
2013..95.0
2012..114.9
2011...83.6
2010..204.7