फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमबीबीएस छात्रा ने की खुदकुशी, अमृता की डायरी से खुल सकता है 'मौत का राज', पिता के आरोपों ने चौंकाया

Thu, 30 Jan 2020 02:12 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 30 Jan 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
MBBS girl student suicide case in kanpur up
एमबीबीएस छात्रा की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस की छात्रा अमृता की मौत के मामले में परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग में इंजीनियर आरएस वर्मा के मुताबिक कॉलेज प्रशासन के कुछ लोग काफी समय से बेटी का उत्पीड़न कर रहे थे।
MBBS girl student suicide case in kanpur up
एमबीबीएस छात्रा की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
बेटी ने उत्पीड़न करने वाले का नाम पत्नी को बताया था, जिसका खुलासा वह बाद में करेंगे। आरएस वर्मा ने बताया कि बेटी थर्ड ईयर से ही इंटर्नशिप की तैयारी कर रही थी। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ की वजह से वह झांसी मेडिकल कॉलेज से इंटर्न करना चाहती थी।
MBBS girl student suicide case in kanpur up
एमबीबीएस छात्रा की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
बेटी के कहने पर झांसी मेडिकल कॉलेज में बात भी की थी। घटना वाले दिन (23 जनवरी) दोपहर 12 बजे अमृता ने कॉल करके इटावा मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप के लिए बातचीत करने को कहा था। मीटिंग में व्यस्त होने की वजह से वह ज्यादा देर तक उससे बात नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MBBS girl student suicide case in kanpur up
एमबीबीएस छात्रा की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि बेटी अपने करियर को बनाने की तैयारी में जुटी थी। ऐसे में वह खुदकुशी नहीं कर सकती। उन्होंने बेटी की हत्या की आशंका जताई। आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन और पुलिस ने दबाव बनाकर शनिवार को भैरोघाट पर शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। उन्होंने सुसाइड नोट को फर्जी बताकर हैंडराइटिंग की जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
MBBS girl student suicide case in kanpur up
एमबीबीएस छात्रा की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
अटेंडेंस के नाम पर किया जा रहा था उत्पीड़न
पिता ने बताया कि क्लास में उपस्थित रहने के बावजूद प्रोफेसर उसे गैर हाजिर कर देते थे। अटेंडेंस लगाने के नाम पर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। कुछ दिन पहले बेटी ने फोन करके उत्पीड़न करने वाले एक सीनियर का नाम भी बताया था। बाद में वह उसके खिलाफ केस दर्ज करवाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed