{"_id":"5e319cf58ebc3e4b0a7f3fd8","slug":"anguri-bhabhi-reached-greenpark-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर पहुंचीं अंगूरी भाभी, बोलीं- तिवारीजी ग्रीनपार्क मा चिरकुट मैच दिखाने लाए हैं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर पहुंचीं अंगूरी भाभी, बोलीं- तिवारीजी ग्रीनपार्क मा चिरकुट मैच दिखाने लाए हैं...
Thu, 30 Jan 2020 02:10 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 30 Jan 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
‘भाबी जी घर पर हैं’ धारावाहिक की अंगूरी भाभी व मनमोहन तिवारी कानपुर पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
तिवारीजी हमको आज ग्रीनपार्क मा चिरकुट मैच दिखाने लाए हैं। अंगूरी भाभी की यह बात सुनकर मनमोहन तिवारी ने जवाब दिया कि पगली चिरकुट नहीं क्रिकेट मैच होता है। इस पर अंगूरी भाभी ने चिरपरिचित अंदाज में जवाब दिया सही पकड़े हैं...।
‘भाबी जी घर पर हैं’ धारावाहिक की अंगूरी भाभी व मनमोहन तिवारी कानपुर पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
मनमोहन तिवारी का किरदार निभा रहे रोहिताश गौड़ ने कहा कि कनपुरिया भाषा थोड़ी शरारती है और मजाकिया भी है। इसे लोग काफी पसंद करते हैं। इस कारण‘भाबी जी घर पर है’ धारावाहिक में इसे चुना गया, जो कि आज पूरे देश में छाया हुआ है।
‘भाबी जी घर पर हैं’ धारावाहिक की अंगूरी भाभी व मनमोहन तिवारी कानपुर पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
रोहिताश ने कहा कि वह हिमांचल प्रदेश के हैं। ठेठ कनपुरिया भाषा बोलना उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। टीम की मदद से और बार-बार अभ्यास से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहा। हम शो से कानपुर की एक झलक पेश करने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
‘भाबी जी घर पर हैं’ धारावाहिक की अंगूरी भाभी व मनमोहन तिवारी कानपुर पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
पर्दे पर कानपुर की संस्कृति का सही रूप देखकर अच्छा लगाता है। अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे ने कहा कि मैं इंदौर से हूं। जब भाभी जी का किरदार मुझे मिला तो उससे पहले मैने धारावाहिक के कई वीडियो देखे। इसके बाद टीम के साथ मिलकर मेहनत की और कनपुरिया अंदाज में छा गई। नया रोल करने में काफी चुनौतियां होती हैं, जिसका मैंने सामना किया। शुभांगी ने कहा कि यदि आपके अंदर प्रतिभा है तो आपके लिए काफी रास्ते हैं।
विज्ञापन
‘भाबी जी घर पर हैं’ धारावाहिक की अंगूरी भाभी व मनमोहन तिवारी कानपुर पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
पंजाबी रोल मिला तो का कनपुरिया भाषा बोलिहें
सीरियल में मनमोहन तिवारी के मामा का किरदार निभाने वाले शहर के हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ने भी खूब चुटकियां ली। पत्रकारों ने जब रोहिताश गौड़ से पूछा कि यदि फिल्म में काम करने का मौका मिला तो क्या वह कनपुरिया भाषा ही बोलेंगे? इस पर अन्नू अवस्थी ने चुटीले अंदाज में जवाब दिया कि यदि पंजाबी रोल मिला तो का कनपुरिया बोलिहें। इसके बाद अन्नू अवस्थी ने लोगों को खूब गुदगुदाया।