फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां के अधिकतम तापमान ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड 

Tue, 22 May 2018 06:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 22 May 2018 06:37 PM IST
विज्ञापन
maximum temperature here was broken by 10 year Record
कानपुर में भीषण गर्मी
दस सालों में अब तक मई महीने का सबसे अधिक तापमान (44.4 डिग्री सेल्सियस) मंगलवार को रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले सन् 2010 में तापमान 44 के करीब पहुंचा था। मंगलवार को कानपुर में दिन की तरह रात में भी लू चलने जैसी स्थिति बनी रही। बिजली न होने की स्थिति में लोगों को छत पर भी चैन की नींद नहीं आ रही थी। तापमान में इस महीने के अंत तक और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इस माह अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

 
maximum temperature here was broken by 10 year Record
कानपुर में भीषण गर्मी
पिछले चार दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। हर रोज इसमें एक से डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जैसे जैसे उत्तर पश्चिमी हवा का रुख तेज हो रहा, वैसे-वैसे तापमान बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव पुरवैया चलने की स्थिति में होगा।
 
maximum temperature here was broken by 10 year Record
आगे और बढ़ेगी गर्मी
फिलहाल एक दो दिन तक हवा के रुख में बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं दिख रही है। इससे साफ है कि चिलचिलाती धूप का असर अभी जारी रहेगा। इसी तरह मई के शुरुआत में हवा में नमी की जो मात्रा 70 से 80 प्रतिशत के बीच थी, वह अब घटकर 40 डिग्री के करीब आ गई है। रात में भी लू चलने जैसी स्थिति बन गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
maximum temperature here was broken by 10 year Record
कानपुर में अभी और बढ़ेगी गर्मी
मौसम विशेषज्ञ डा. अनिरुद्घ दुबे के अनुसार पाकिस्तान से चलकर राजस्थान होते हुए शुष्क हवाओं का असर तेजी से यूपी की तरफ आ रहा है। जिसकी वजह से मौसम पूरी तरह सूख गया है। आसमान खुला होने की वजह से सूरज की किरणें सीधी जमीन पर पड़ रही हैं।

मंगलवार का तापमान 
अधिकतम..44.4,   न्यूनतम...23.8 डिग्री सेल्सियस

आर्द्रता...
अधिकतम 43....न्यूनतम.12 प्रतिशत

2018.....44.4
2017......39.2
2016.....40.2
2015......44.1
2014.......41.0
2013.......43.2
2012......38.6
2011......38.0
2010.......40.4
2009.......41.0
2008.......31.4
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed