फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौनी अमावस्याःकई राशियों की बदलेगी किस्मत, इन उपायों से दूर होंगी परेशानियां

Tue, 16 Jan 2018 05:29 PM IST
शिखा पांडेय, कानपुर
शिखा पांडेय, कानपुर Updated Tue, 16 Jan 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
mauni amawasya special story
मौनी अमावस्या
साल भर में पड़ने वाली तीन अमावस्या में मौनी अमावस्या का खास महत्व है। शिवमहापुराण में माघ मास की अमावस्या यानी मौनी अमावस्या का महत्व बताते हुए स्वयं भगवान शिव कहते हैं कि जो मनुष्य इस दिन गंगा, जमुना आदि सप्त नदियों में स्नान करके सच्चे मन से दान करता है उस पर समस्त नक्षत्रों की कृपा रहती है। बलभद्र पीठाधीश्वर आचार्य विष्णु महाराज बता रहे हैं इस दिन के महत्व, दान व पूजन के बारे में... 

  
Trending Videos

मौनी शब्द मौन से उत्पन्न 

mauni amawasya special story
मौनी अमावस्या
मौनी शब्द मौन से उत्पन्न हुआ है। यानी इस दिन मौन रहकर व्रत करना चाहिए। इस दिन अपने मन को काम, क्रोध, लोभ, मोह आदि से दूर रखना चाहिए। चंद्रमा मन का प्रतिनिधित्व करता है और अमावस्या के दिन आकाश में चंद्र दिखाई नहीं पड़ता। इसलिए मन की स्थिति इस दिन अत्यंत कमजोर रहती है। इसलिए मौन रहकर चंद्र को बल प्रदान किया जाता है। 
 

ऐसे करें पूजन 

mauni amawasya special story
मौनी अमावस्या
माघ कृष्ण अमावस्या 16 जनवरी मंगलवार को प्रात: 5:11 बजे आरंभ होगी और 17 जनवरी के प्रात: 7:47 बजे समाप्त होगी। ब्रह्ममुहूर्त में उठ जाएं। पवित्र नदी में स्नान करें अन्यथा अपने घर में ही नहाने के जल में गंगाजल डालकर स्नान करें। स्नान करते समय मन में शिव या विष्णु का ध्यान करते रहें। स्नान के पश्चात नित्य की तरह पूजा-पाठ करें और फिर दान धर्म करें। गरीबों को भोजन, कच्चा अनाज, धान, वस्त्र, चप्पल, छाते आदि दान करें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूर करें ग्रहों की पीड़ा 

mauni amawasya special story
मौनी अमावस्या
शिवपुराण कथन के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन ग्रहों की पीड़ा शांत करने के उपाय भी किए जाते है। यदि आप किसी न किसी ग्रह की पीड़ा से जूझ रहें हैं तो इस दिन शिव का अभिषेक करें। नवग्रह यंत्र की पूजा करें। नवग्रहों के मंत्रों का जाप करके उनके निमित्त दान करें। इस दिन पीपल में कच्चा दूध और जल चढ़ाने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। नवग्रहों की शांति होती है और धन, सुख, वैभव प्राप्त होता है।  
 
विज्ञापन

इसी दिन मंगल वृश्चिक में जाएंगे  

mauni amawasya special story
मौनी अमावस्या
मौनी अमावस्या के दिन मंगल तुला राशि से निकलकर वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। मंगल अपनी स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। इसलिए मेष और वृश्चिक राशि के जातक सुखों का अनुभव करेगा। लंबे समय से इनके रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। अटका धन मिलेगा। जिन लोगों की कुंडली में मंगल वक्री है, मंगल की महादशा या अंतर्दशा चल रही है, कर्ज चढ़ा है वे जातक इस दिन मंगल की अनुकूलता के लिए काले पत्थर के शिवलिंग पर मसूर की दाल अर्पित करें। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed