{"_id":"5c756a2bbdec22083320525a","slug":"martyr-s-wife-said-terrorists-should-be-wiped-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: एयर स्ट्राइक के बाद शहीद की पत्नी की एक-एक बात सुनकर गर्व भी होगा और गुस्सा भी आएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: एयर स्ट्राइक के बाद शहीद की पत्नी की एक-एक बात सुनकर गर्व भी होगा और गुस्सा भी आएगा
Wed, 27 Feb 2019 02:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 27 Feb 2019 02:53 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद श्यामबाबू की पत्नी रूबी की तबियत ठीक नहीं है। पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमले की खबर उन्हें पड़ोस की महिलाओं ने दी। पिछले 13 दिनों से मायूस दिख रही रूबी के चेहरे पर गर्व की खुशी दिखाई दी। वह पति के तस्वीर उठा लाईं और महिलाओं के साथ बैठ गईं।
डेमो
रुबी ने कहा कि आतंकियों का जड़ से सफाया होना जरूरी है। बोलीं, सेना में जाकर पति की शहादत का बदला लेना चाहती हैं। कहा कि, बेटे लकी को सैनिक स्कूल में पढ़ाकर सेना में भेजूंगी। जिससे वह अपने पिता का बदला लेकर आतंकियों को सबक सिखाकर शहीद श्यामबाबू के साथ साथ देश का बेटा कहलाए।
डेमो
शहीद श्यामबाबू की मंगलवार को तेरहवीं भी थी। बेटे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पिता रामप्रसाद फफक पड़े। बोले कभी सोचा भी नहीं था कि यह दिन उनके सामने आएगा। पिता के लिए इससे ज्यादा दुर्भाग्य पूर्ण कुछ और नहीं हो सकता है कि उसे बेटे की तेरहवीं में शामिल होना पड़े। लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
पाकिस्तान के आतंकियों के ठिकाने पर बमबारी की खबर के बाद आसपास के गांवों के लोग हाथों में तिरंगा झंडे लेकर रैगवां पहुंच गए। इन लोगों ने कहा कि दिलों में सुलग रही आग कुछ ठंडी हुई है।
विज्ञापन
डेमो
शहीद श्यामबाबू के अत्येष्टि स्थल पर श्रद्धांजलि देने आए लोगों की जुबां पर बस एक ही बात थी कि हमला जारी रहना चाहिए और आतंकवाद का सफाया होना चाहिए। ग्रामीणों के साथ शहीद के परिजन व उसका चार साल का बेटा लकी भी अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचा।