फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश ने बढ़ाईं कांग्रेस की दिक्कतें, ये प्रत्याशी हुआ सपा में शामिल, इस सीट से लड़ सकता है चुनाव

Wed, 27 Feb 2019 02:52 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 27 Feb 2019 02:52 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav has increased the Congress' problems
डेमो
विधानसभा चुनाव 2017 में सपा और कांग्रेस का गठबंधन हुआ था लेकिन लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सपा ने बसपा का दामन थामा है। लोक सभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे प्रत्याशियों की इधर से उधर की दौड़ शुरू हो गई है। कांग्रेस के एक पूर्व प्रत्याशी ने सपा में शामिल होने के बाद कानपुर नगर से चुनाव लड़ने के संकेत मिले हैं। 
Akhilesh yadav has increased the Congress' problems
डेमो
सिंकदरा विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले प्रभाकर पांडेय ने अब सपा का दामन थाम लिया है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रभाकर को लखनऊ में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से संकेत मिले हैं कि प्रभाकर को ब्राह्मण कार्ड के रूप में महानगर लोकसभा सीट से उतारा जा सकता है। 
 
Akhilesh yadav has increased the Congress' problems
डेमो
सपा-बसपा के गठबंधन में कानपुर महानगर की लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के खाते में आई है। अभी तक सपा महानगर सीट से वैश्य बिरादरी को अपना प्रत्याशी बनाती आ रही है। महानगर में ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या अधिक है, इस वजह से भी पार्टी इस बार किसी ब्राह्मण पर दांव लगाने की तैयारी कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh yadav has increased the Congress' problems
डेमो
बताया जा रहा है कि सपा प्रदेश अध्यक्ष नीतम सचान ने भी महानगर क्षेत्र से प्रभाकर को तैयार करने को कहा है। इधर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी की तरफ से जारी सदस्यता पत्र में भी प्रभाकर के आने से पार्टी को मजबूती मिलने की बात कही गई है।

 
विज्ञापन
Akhilesh yadav has increased the Congress' problems
डेमो
प्रभाकर के पिता संतोष पांडेय कन्नौज की बिधूना विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रह चुके हैं। चर्चा यह भी है कि प्रभाकर को औरैया लोकसभा सीट से भी उतारा जा सकता है। प्रभाकर पांडेय नेता होने के साथ-साथ कारोबारी भी हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed