{"_id":"5909d9004f1c1b3d0a4410d7","slug":"marriage-cancelled-due-to-groom-failure","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लड़की ने लड़के से लिखवाए हिंदी के 3 शब्द, गलत हुए तो तोड़ दिया रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की ने लड़के से लिखवाए हिंदी के 3 शब्द, गलत हुए तो तोड़ दिया रिश्ता
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 04 May 2017 08:55 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले लड़का और लड़की ने एक दूसरे को देखा तो पसंद कर लिया। बाद में लड़का, लड़की का टेस्ट लेने लगा, जिसमें वो पास हो गई। लेकिन जब लड़की ने टेस्ट लिया तो लड़का फेल हो गया और उसने शादी करने से इनकार कर दिया। यूपी के मैनपुरी का यह अजीबो-गरीब मामला खूब चर्चाओं में है। जानिए क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
डेमो
यह मामला मैनपुरी कुरावली के क्षेत्र से जुड़ी लड़की का है। परिजनों ने उसका रिश्ता फर्रुखाबाद में तय किया था। सारी बातें पक्की हो चुकी थी। इसके बाद 12वीं पास लड़के और उसके परिजनों ने 5वीं पास लड़की को देखने की इच्छा जताई। 1 अप्रैल को मैनपुरी के नुमाइश ग्राउंड में दोनों लोग अपने-अपने परिवारों के साथ वहां पहुंचे।
यहां बातचीत का दौर शुरू हुआ। इस बीच लड़के ने अपने बैग से डायरी और पेन निकालकर लड़की को दिया और उससे नाम, पता व फोन नंबर लिखने को कहा। लड़की ने सोचा कि ये सब फोन पर बातचीत के लिए किया जा रहा है, इसलिए बिना किसी सवाल के लड़की ने सब कुछ लिख दिया। लेकिन लड़के का इरादा कुछ और ही था।
लड़के ने आगे क्या कहा?
लड़के ने आगे कहा, ''अब मैं कुछ और बोलूंगा और तुम्हें वो भी लिखकर दिखाना होगा।'' इस पर भी लड़की ने हां कर दी। इसके बाद लड़के ने कुछ हार्ड सेंटेस बोले, जिसे लड़की ने सही से लिख दिया और लड़के ने शादी के लिए हामी भर दी।

युवती ने जो पूछा वो नहीं बता सका लड़का
लड़की को लड़के का तरीका पसंद नहीं आया और अब उसने वही डायरी और पेन युवक को थमा दी। लड़की ने कहा, ''अब जो मैं बोलूं, वो आप डायरी पर लिखकर दिखाइए।''
ये सुनकर लड़का असहज हो गया। हालांकि, उसने डायरी अपने पास रख ली। इसके बाद लड़की ने भी लड़के से नाम और पता लिखने को कहा। इसे लड़के ने लिख दिया। इसके बाद लड़की ने कहा कि अभी टेस्ट खत्म नहीं हुआ है। अब 'परिश्रम', 'दृष्टिकोण' और 'सांप्रदायिक' शब्द लिखिए।
लड़का न तो पता ही सही से लिख सका और न ही लड़की के बताए शब्द। इसके बाद लड़की ने रिजल्ट सुनाते हुए कहा, 'आप फेल हो गए हैं। मैं आपसे शादी नहीं कर सकती।' जब काफी मनाने के बाद भी लड़की नहीं मानी तो लड़का पक्ष बैरंग लौट गया।