फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धनतेरस के लिए बाजार तैयार, दीपोत्सव का पहला पर्व आज, दुल्हन की तरह सजे शोरूम, देखें तस्वीरें

Thu, 24 Oct 2019 11:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 24 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Market ready for Dhanteras, first festival of Deepotsav today
सज गए बाजार - फोटो : अमर उजाला

धनतेरस का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसके लिए सराफा, बाइक-कार, फर्नीचर के शोरूम सज चुके हैं। इस बार हजारों बाइकों की बिक्री की उम्मीद जताई जा रही है। बंपर डिमांड के चलते एक बड़ी कंपनी की 100, 110 सीसी की बाइकें शहर में खत्म हो चुकी हैं। कंपनी ने दो दिन बाद नई बाइकें उपलब्ध कराने को कहा है। इसके अलावा बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स आइटमों की भी अच्छी बिक्री का अनुमान है। मिठाई के साथ ड्राई फ्रूट, रंग-बिरंगी झालरों, कपड़ा और खील-खिलौना के बाजार भी ग्राहकों के लिए तैयार हैं। इस बार धनतेरस पर 1500-1600 करोड़ के कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है। 



 

Market ready for Dhanteras, first festival of Deepotsav today
शाम होते ही दुकानों पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बिरहाना रोड, नयागंज, चौक सराफा के अलावा गोविंद नगर, किदवई नगर, लाल बंगला, चकेरी, बर्रा दो स्थित ज्वैलरी शोरूमों को दुल्हनों की तरह सजाया गया है। इन शोरूमों में बृहस्पतिवार को भी अच्छी ग्राहकी रही। ग्राहकों के लिए बाजार में आधा तोला, एक तोला के गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां भी पेश की गई हैं। इसके अलावा क्रिस्टल और चांदी मिक्स की मूर्तियां भी बाजार में है। एक ग्राम से 10 ग्राम के सोने के सिक्के भी बाजार में उपलब्ध हैं। चांदी के अलग-अलग डिजाइन वाले सिक्के भी ग्राहकों को लुभा रहे हैं।
Market ready for Dhanteras, first festival of Deepotsav today
गाड़ियों से पटा नजर आया नवीन मार्केट - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र पर बेहतरीन कारोबार करने वाले वाहन बाजार को अब धनतेरस से काफी उम्मीदे हैं। धनतेरस से एक दिन पूर्व तक छह हजार से ज्यादा बाइकों और दो हजार से ज्यादा कारों की बुकिंग हो चुकी है। खास बात यह है कि 10-20 लाख रुपये वाली देसी-विदेशी कारों की मांग सबसे ज्यादा है। बाइकों में 100,110 सीसी की मांग सबसे अधिक है। एक बहुराष्ट्रीय कंपनी ने इनकी बुकिंग बंद करके कंपनी से नई लॉट जल्द से जल्द मांगी है। देर रात तक सभी शोरूम ग्राहकों को धनतेरस पर डिलीवरी देने के लिए खुले रहे।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Market ready for Dhanteras, first festival of Deepotsav today
बाजार में खरीददारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
गोविंद नगर, जरीब चौकी, हीरामनपुरवा, दीप सिनेमा, 80 फीट रोड, जवाहर नगर स्थित फर्नीचर शोरूमों में लकड़ी के फर्नीचर के अलावा स्टील मेड फर्नीचर को शोरूम से बाहर तक सजाया गया है। ग्राहकों के बजट के अनुसार उत्पाद रखे गए हैं। सहालग आने से धनतेरस पर मार्केट के गुलजार रहने की उम्मीद है। बाजार में रजवाड़ा लुक वाले फर्नीचर की सबसे ज्यादा मांग है।  

 
विज्ञापन
Market ready for Dhanteras, first festival of Deepotsav today
दीपोत्सव का पहला पर्व आज - फोटो : अमर उजाला
मनीराम बगिया स्थित रंग-बिरंगी रोशनी वाली झालरों की बृहस्पतिवार को जमकर बिक्री हुई। धनतेरस पर भी कारोबारी अच्छे कारोबार की संभावना जता रहे हैं। मनीराम बगिया के अलावा गोविंद नगर, आर्य नगर, किदवई नगर समेत सभी फुटकर बाजारों में इनकी दुकानें लगाई गई है। चाइनीज उत्पादों का इस बार भी जलवा है। हालांकि तमाम तरह के देसी आइटम भी आए हैं। बाजार में लालटेन झूमर, मोदक लाइट, बैटरी से जलने वाली कैंडल की अच्छी मांग है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed