फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसी को भी हिंदू धर्म से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं: मनोज तिवारी

Tue, 19 Jan 2021 09:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 19 Jan 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
Manoj Tiwari gave a big statement in chitrakoot
चित्रकूट पहुंचे मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने चित्रकूट में कहा कि फिल्म तांडव को लेकर दंगा करने वालों को कड़ा संदेश दिया गया है। वैसे फिल्म की यूनिट ने कड़े विरोध के बाद माफी मांगी है। वैसे भी देश में किसी को भी हिंदू धर्म से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं है।
Manoj Tiwari gave a big statement in chitrakoot
चित्रकूट पहुंचे मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
लव जिहाद को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है। देश विरोधी हरकत करने वालों के खिलाफ कड़ा कानून बनाया जाएगा। मंगलवार को जगद्गुरु रामभद्राचार्य के आश्रम पहुंचे सांसद मनोज तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसी भी राष्ट्र विरोधी काम को सरकार माफ नहीं करेगी। 

 
Manoj Tiwari gave a big statement in chitrakoot
स्वामी रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लेते मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
मनोज तिवारी के भजनों ने समां बांधा
भगवान कामदगिरी की तलहटी में आयोजित जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा में मंगलवार को भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता व दिल्ली प्रांत के भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी पहुंचे। श्रीराम कथा के मंच पर भक्ति व भोजपुरी गीतों से समां बांध दिया। उन्होंने  निमिया के टाड मैंया, नवली झुलनवा, झुली झुलीना, शीतला चौकी या धाम जौनपुर और हे पहुना हे पहुना, मिथिलापुर में रहुना, भोजपुरी  गीतों ,भजनों की प्रस्तुतियां दीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Tiwari gave a big statement in chitrakoot
चित्रकूट पहुंचे मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
भजन गायन के बाद मनोज तिवारी ने कहा कि वह गुरुदेव के आशीर्वाद के आकांक्षी हैं। उन्होंने कहा कि जगद्गुरु साक्षात भगवान के अवतार हैं। इस अवसर पर मनोज तिवारी ने अपनी निधि से तुलसी प्रक्षा चक्षु , दिव्यांग विश्वविद्यालय के विकास के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की।

 
विज्ञापन
Manoj Tiwari gave a big statement in chitrakoot
चित्रकूट पहुंचे मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश  सरकार से  चर्चा कर इस विद्यालय को सरकारी सहायता प्रदान करने की बात करेंगे। जगदगुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि भोजपुरी गायकी को लेकर जगदगुरुरामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय की ओर से उपाधि वितरण कार्यक्रम में मनोज तिवारी को डीलिट की उपाधि दी जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed