{"_id":"6001a1d58ebc3e32f455d542","slug":"is-je-rambhavan-s-wife-also-involved-in-sexual-exploitation-of-fifty-children-cbi-is-looking-for-clues","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या पचास बच्चों के यौन शोषणा में जेई रामभवन की पत्नी भी है शामिल, सीबीआई तलाश रही सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या पचास बच्चों के यौन शोषणा में जेई रामभवन की पत्नी भी है शामिल, सीबीआई तलाश रही सुराग
Fri, 15 Jan 2021 07:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 15 Jan 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
पचास बच्चों के यौन शोषण का मामला: बच्चों का मेडिकल कराने पहुंची सीबीआई की टीम
- फोटो : amar ujala
चित्रकूट में पचास बच्चों के साथ हैवानियत करने के आरोपी सिंचाई विभाग के निलंबित जेई रामभवन के शिकार 12 बच्चों का शुक्रवार को मुख्यालय के शहरी स्वास्थ्य केंद्र में दिल्ली से आई एम्स के डाक्टरों की टीम ने मेडिकल परीक्षण किया। उधर, बच्चों का मेडिकल कराने के बाद सीबीआई की टीम कुछ बच्चों संग शहर के एसडीएम कालोनी स्थित आरोपी जेई के आवास पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र की पहचान कराई।
अवर अभियंता रामभवन
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे सीबीआई के अफसर व एम्स के डाक्टरों की टीम जेई के यौन शोषण के शिकार बच्चों को लेकर मुख्यालय के शहरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। महज दो घंटे के अंदर ही डाक्टरों ने सभी बारह बच्चों का मेडिकल परीक्षण पूरा कर लिया। इसके बाद सीबीआई टीम ने बच्चों को दो वाहनों से उनके मुंह व सिर ढककर सुरक्षा के साथ घर भेज दिया।
आरोपी जेई रामभवन
- फोटो : amar ujala
सीबीआई अफसरों की मानें तो दो दिन में कुल 30 बच्चों का मेडिकल कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट मिल चुकी है और इसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। सीबीआई अफसरों ने दावा किया कि जेई की काली करतूताें के पक्के सुबूत मिल चुके हैं। बताया कि कानूनी प्रक्रिया के तहत पीड़ित बच्चों का मेडिकल कराया गया है। बच्चों से दो चरणों में पहले भी पूछताछ हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई की टीम ने जेई से ही खुलवाया घर का ताला
- फोटो : amar ujala
जरूरत पड़ने पर फिर से बच्चों से पूछताछ होगी। बच्चों का मेडिकल परीक्षण पूरा होने के बाद सीबीआई की टीम सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस पहुंची और वहां मेडिकल रिपोर्ट का अध्ययन किया। इस दौरान डॉक्टरों की टीम भी उनके साथ मौजूद रही। शाम को डाक्टरों की टीम वहां से चली गई, लेकिन सीबीआई टीम अभी वहीं ठहरी है। बृहस्पतिवार को 18 बच्चों का मेडिकल हुआ था। इन सभी की रिपोर्ट सीबीआई अफसर 18 जनवरी को बांदा कोर्ट में जेई रामभवन व उसकी पत्नी की पेशी के दौरान पेश कर सकती है।
विज्ञापन
सीबीआई की टीम
- फोटो : amar ujala
अहम सुराग तलाशने में जुटी सीबीआई
बच्चों के यौन उत्पीड़न के आरोपी जेई के मामले में सीबीआई की टीम दो दिनों से जिले में अहम सुराग तलाशने में जुटी है। ताकि मामले का पूरी तरह से पटाक्षेप कर जेई के खिलाफ सुबूत जुटाए जा सकें। सीबीआई की छह सदस्यीय टीम जिले में मौजूद है। सीबीआई पीड़ित बच्चों के परिवार के सदस्यों से पूछताछ के साथ ही जेई के ठहरने के स्थानों समेत किससे मिलता था, की तहकीकात में भी लगी है। हालांकि यह सब काम बहुत ही गुप्त रखा जा रहा है।
बच्चों के यौन उत्पीड़न के आरोपी जेई के मामले में सीबीआई की टीम दो दिनों से जिले में अहम सुराग तलाशने में जुटी है। ताकि मामले का पूरी तरह से पटाक्षेप कर जेई के खिलाफ सुबूत जुटाए जा सकें। सीबीआई की छह सदस्यीय टीम जिले में मौजूद है। सीबीआई पीड़ित बच्चों के परिवार के सदस्यों से पूछताछ के साथ ही जेई के ठहरने के स्थानों समेत किससे मिलता था, की तहकीकात में भी लगी है। हालांकि यह सब काम बहुत ही गुप्त रखा जा रहा है।