फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘अमिताभ बच्चन ने मुझे फुटपाथ से उठाया’

Mon, 24 Jul 2017 06:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 24 Jul 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
manoj muntashir says about amitabh bachchan
मनोज मुंतशिर अमिताभ बच्चन के साथ
परिवार में सात पीढ़ियों तक के लोग सिर्फ पुरोहित (पूजा-पाठ) कराने का ही काम करते रहे। लेखन, कवि या फिर फिल्मों से दूर-दूर तक परिवार, दोस्त यार या किसी नजदीकी का नाता नहीं था। पिता जी सुबह पूजा-पाठ और मंत्रों का जाप करते तो मैं दूसरी तरफ रेडियो पर फिल्मी गाने सुना करता था। पिता जी ने मुझे कभी रोका-टोका नहीं। जो किया बस उसे करने दिया। इसके बाद भी हार नहीं मानी। 1999 में अमिताभ जी ने मुझे फुटपाथ से उठाकर मौका दिया तो तीन महीने तब बीते कि लग्जरी गाड़ी, बंगला सब कुछ हासिल कर लिया।

 

manoj muntashir says about amitabh bachchan
कार्यक्रम में अमर उजाला के संपादक विजय त्रिपाठी, मनोज मुंतशिर और कैबिनेट मंत्री सतीश महाना

ये कहना है बॉलीवुड के मशहूर स्क्रिप्ट राइटर और लिरिसिस्ट मनोज मुंतशिर का। कानपुर में अमर उजाला के कार्यक्रम के दौरान अपने संघर्षों की कहानी बताते हुए मनोज मुंतशिर भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि मुंबई में करियर बनाने के लिए घर से निकला तो डेढ़ साल तो फुटपाथ पर ही बिता दिये। 

manoj muntashir says about amitabh bachchan
मनोज मुंतशिर से मिलने आए उनके फैन्स

देशभर से मिलने पहुंचे फैन्स
मनोज मुंतशिर की मास्टर्स क्लास में शहर और यूपी से ही नहीं बल्कि कई प्रदेशों से युवा कुछ सीखने पहुंचे। बरेली से शेखर मिश्रा, इलाहाबाद से गौरव चंद्रा, लखनऊ से शास्वत शुक्ला, मध्यप्रदेश रीवा से दीपक सिंह, पटना से अजय प्रकाश, दिल्ली से दिव्या सहित कई जगह से युवक-युवतियां मनोज मुंतशिर की एक झलक पाने पहुंचे। सभी ने अमर उजाला की इस प्रस्तुति को सराहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
manoj muntashir says about amitabh bachchan
मनोज मुंतशिर

जेके मंदिर पर हुई साहिर लुधियानवी के गीतों से मुलाकात
मनोज मुंतशिर ने बताया कि महज सात साल की उम्र में ही उनकी मुलाकात शहर के जेके मंदिर में साहिर लुधियानवी के गीतों से हुई थी। मनोज ने बताया कि जब वह सात साल के थे तो मां के साथ जेके मंदिर घूमने आए थे। मंदिर के बाहर फुटपाथ पर उन्होंने मुकेश के दर्द भरे गानों की किताब देखी और मां से लेने की जिद कर दी। तब मां ने आठ आने की किताब दिलाई तो उसमें पहला गीत ही साहिर लुधियानवी का ‘हिंदू बनेगा न मुसलमान बनेगा, इंसान की औलाद है इंसान बनेगा’  था। जिससे वह बहुत प्रेरित हुए और गीत, शायरी और कविताएं लिखने के लिए आगे बढ़े। इसके बाद जैसे-जैसे वह बड़े हुए लिखने-पढ़ने का सिलसिला भी बढ़ता चला गया और आज इस मुकाम तक पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed