{"_id":"61b799f557dcf111963d2e99","slug":"manish-gupta-kanpur-murder-case-news-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मनीष गुप्ता हत्याकांड: रिश्तेदार ने सीबीआई को बताया- पुलिस कमरे में थी तभी मनीष का फोन आया था, फिर उसने की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीष गुप्ता हत्याकांड: रिश्तेदार ने सीबीआई को बताया- पुलिस कमरे में थी तभी मनीष का फोन आया था, फिर उसने की अभद्रता
Tue, 14 Dec 2021 11:34 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
कानपुर: मनीष गुप्ता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीष गुप्ता हत्याकांड में सीबीआई की जांच तेजी से जारी है। सीबीआई ने केस की विवेचना के दौरान लखनऊ निवासी मनीष के एक रिश्तेदार के भी बयान दर्ज किए हैं। जब होटल के कमरे में पुलिसकर्मी मनीष व उनके दोस्तों से अभद्रता व गालीगलौज कर रहे थे, तब मनीष ने इसी रिश्तेदार को फोन किया था।
मनीष की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई ने दुर्गेश से पूछताछ कर बयान दर्ज किए हैं। सूत्रों के मुताबिक दुर्गेश ने बताया कि उस रात मनीष का फोन आया। वह घबराया हुआ लग रहा था। मनीष ने बताया था कि पुलिसकर्मी जबरन घुस आए हैं।
मनीष की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अभद्रता कर रहे हैं। यह भी कहा कि वह यहां के पुलिस अफसरों से बात करे। कुछ ही सेकेंड बाद कॉल कट हो गई थी। इसके कुछ घंटे बाद पता चला कि मनीष की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मनीष गुप्ता हत्याकांड: मृतक की पत्नी मीनाक्षी
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल बेहद अहम साक्ष्य
दुर्गेश व मनीष की जो बातचीत हुई थी, उसकी रिकॉर्डिंग भी है। सीबीआई ने इसको जांच में शामिल किया है। सीबीआई ने रिकॉर्डिंग कब्जे में ले ली है। उसकी फोरेंसिक लैब में जांच कराई जा रही है। इससे मनीष व दुर्गेश की आवाज की पुष्टि की जाएगी।

कानपुर: मनीष गुप्ता हत्याकांड (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई जल्द दाखिल कर सकती है चार्जशीट
सीबीआई ने दो नवंबर को केस दर्ज किया था। मनीष की पत्नी व अन्य परिजनों के बयान दर्ज कर चुकी है। घटना का रिक्रिएशन भी कराया जा चुका है। गवाहों के बयान भी हो चुके हैं। दोनों चश्मदीदों के कोर्ट में बयान होने हैं। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। जल्द सीबीआई चार्जशीट दाखिल कर सकती है।