फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी के शव को कब्र से निकाला, बोला- उसने कहा 'ऐसा करो' वरना शांति नहीं मिलेगी, पापा गम में थे- बेटी

Wed, 20 Jun 2018 07:17 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 20 Jun 2018 07:17 AM IST
विज्ञापन
man took out wife's dead body from grave
पुलिस हिरासत में आरोपी
यूपी के फतेहपुर जिले में एक पति ने अपनी पत्नी के शव को कब्र से खोदकर बाहर निकाल लिया। शव खोदने की जल्दबाजी में गर्दन पर कट लग गया। ग्रामीणों ने उसे देखा तो रोकने की कोशिश की। शव को कब्र से बाहर निकाले जाने की घटना की जानकारी होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने कब्र से छेड़छाड़ और सेवन क्रिमिनल एक्ट के तहत कार्रवाई की है।  

       

 

man took out wife's dead body from grave
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मलवां थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी राकेश रैदास की पत्नी किरन की प्रसव के दौरान शुक्रवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। प्रसव में मृत बच्चा पैदा हुआ था। पोस्टमार्टम में देरी से शाम हो गई तो गांव वालों ने गांव दफन करा दिया था। नाबालिग बेटियों में पूनम व पूजा ने बताया कि मां की मौत से पिता बहुत गम में थे। उन्होंने बहुत शराब पी रखी थी।

 

man took out wife's dead body from grave
डेमाे पिक

बेटी ने बताया कि रात में नशे की हालत में ही कब्र से मां का शव खोदकर निकालने के बाद बोरी में भरकर गंगा में प्रवाहित करने जा रहे थे। तभी पुलिस ने पकड़ लिया। शव खोदने की जल्दबाजी में गर्दन पर कट लग गया था। ग्रामीणों ने देखा तो रोकने की कोशिश की। बाद में पुलिस बुलाई। थानेदार अनूप सिंह का कहना है कि आरोपी ने कब्र से छेड़छाड़ की। दफन शव को बाहर निकाले जाने से इलाके में दहशत का माहौल हो गया।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
man took out wife's dead body from grave
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इसी वजह से सेवन क्रिमिनल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अपनी देखरेख में शव को फिर वहीं दफन करा दिया। वहीं राकेश का कहना था कि उसे पत्नी ने स्वप्न दिया था कि मेरे शव को तुम लोगों ने दफन कर दिया है। उसे गंगा में प्रवाहित कर दो वरना शांति नहीं मिलेगी। इसी से वह ऐसा कर रहा था।        
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed