फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: चौरी चौरा एक्सप्रेस के एसी कोच में घुसे परीक्षार्थी, कूलिंग न होने पर तोड़े 42 शीशे

Wed, 20 Jun 2018 07:16 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 20 Jun 2018 07:16 AM IST
विज्ञापन
Candidates of police recruitment examination break glasses in Sabarati Chaura Express
ट्रेन में तोड़फाड़ - फोटो : अमर उजाला
कानपुरः पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थियों ने चौरी चौरा एक्सप्रेस में जमकर तोड़फोड़ की। यह घटना गोरखपुर से देवरिया के बीच सोमवार देर रात हुई। ट्रेन जब कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची तो उन बोगियों की हालत जनरल से भी बदतर थी। इन एसी कोच में यात्रियों को दोबारा भेजना जोखिम भरा था। ऐसे में रेलवे ने ट्रेन के चार एसी बोगियों में तीन कोच को बदला। इसके बाद ट्रेन गोरखपुर के लिए रवाना हुई।



 
Candidates of police recruitment examination break glasses in Sabarati Chaura Express
ट्रेन में तोड़फाड़ - फोटो : अमर उजाला
चौरी चौरा एक्सप्रेस पौने 12 बजे रात में गोारखपुर से चली थी। तभी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थी भीड़ होने पर सभी एसी बोगियों में घुस गए। भीड़ इस कदर हो गई कि सांस लेना भी मुश्किल हो गया। भीड़ की वजह से एसी कूलिंग नहीं हो रही थी। तब परीक्षार्थियों ने गोरखपुर कैंट से लेकर देवरिया स्टेशन के पहले तक लाठी, डंडों और पत्थरों से ट्रेन के भीतर से सभी एसी बोगियों के 42 शीशों को तोड़ दिए।

 
Candidates of police recruitment examination break glasses in Sabarati Chaura Express
ट्रेन में तोड़फाड़ - फोटो : अमर उजाला
टॉयलेट में भी बैठने की जगह नहीं थी, उसके शीशे भी तोड़ दिए। रिजर्वेशन कराकर बैठे यात्रियों के साथ मारपीट भी की। ट्रेन साढ़े पांच घंटे की देरी से शाम 5:16 बजे सेंट्रल आई। यहां पर आधे घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। एसी मेकैनिक एके अरोड़ा, कोच अटेंडेंट के साथ आरपीएफ ने यात्रियों से पूछताछ की। इसमें चार एसी कोचों में एसी सेकेंड और एसी थर्ड का संयुक्त कोच ए-1 के अलावा किसी में एसी काम करता नहीं मिला। ट्रेन शाम 6:07 बजे अनवरगंज पहुंची। वहां से गोरखपुर वापसी के दौरान सेंट्रल स्टेशन पर तीन बोगियों (एक एसी सेकेंड और दो एसी थर्ड कोच) को बदला गया। ट्रेन रात नौ बजे रवाना हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Candidates of police recruitment examination break glasses in Sabarati Chaura Express
ट्रेन में तोड़फाड़ - फोटो : अमर उजाला
कैरिज एंड वैगन के कानपुर प्रभारी राहुल चौधरी ने बताया कि एसी बोगियां सिर्फ नाम की रह गई हैं। बिना बदले यात्रियों की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं हो सकता है। चार में तीन बोगियों को अनुपयोगी घोषित कर उनकी जगह पर नए एसी कोच लगाए गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed