फतेहपुर के औंग थाना इलाके के रानीपुर में बंद पड़ी फैक्टरी में पत्नी रेशमा (25) की हत्या कर शव को जलाने वाले आरोपी पति दीपू और उसके साथी सनी को सोमवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। दीपू के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पूछताछ में दीपू ने बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। इस कारण उसने करीब 15 मिनट तक रेशमा का गला दबाए रखा। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद पेट्रोल डालकर फूंक दिया।
2 of 9
fatehpur murder
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बीती 15 सितंबर को बंद पड़ी चमड़ा फैक्टरी में महिला का सुलगता हुआ शव मिला था। इसके बाद से ही पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी थी। काफी प्रयास के बाद कानपुर महाराजपुर थाने के गंगागंज गांव निवासी रेशमा के बंद पड़े मोबाइल फोन से पुलिस को सुराग मिला।
3 of 9
थाने के पास बैठी रेशमा की मौसी मंजू, नानी केशनी मौसी की बेटी मोनी और रेशमा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद कड़ी दर कड़ी पूरा मामला खुलता चला गया। इंटेलीजेंस प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि रविवार देर रात सूचना मिला कि घटना में शामिल मुख्य आरोपी दीपू पासी और उसका साथी सनी बाइक से खानपुर होकर बड़ाहार की ओर जा रहे हैं।
4 of 9
रेशमा का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर एसओजी टीम के साथ घेराबंदी की गई और सोमवार तड़के दोनों को पकड़ लिया गया। दीपू के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पास वारदात में प्रयुक्त बाइक, एक तमंचा, कारतूस, दो मोबाइल और कुछ रुपये बरामद हुए हैं। साथ ही दोस्त सनी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
5 of 9
थाने के पास बैठी रेशमा की मौसी मंजू नानी केशनी मौसी की बेटी मोनी मौसा राजाराम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पापा ही अम्मा को ले गए...
दूसरी तरफ सात दिनों से मां के आंचल के दूर उसका ढाई साल का बेटा भी मां-मां कहकर रो रहा है। परिजनों के मुताबिक मासूम सिर्फ इतना बता पा रहा है कि पापा ही अम्मा को ले गए। फिलहाल बच्चा अभी अपनी बुआ लक्ष्मी के पास ही है। रेशमा की मौत के मामले में पुलिस बच्चे से भी बातचीत कर साक्ष्य जुटा सकती है, जिससे केस और मजबूत हो सके। ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिले।