यूपी के कानपुर में सोमवार को जाजमऊ में एक युवक टंकी पर चढ़ गया। वह नीचे कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। इससे हड़कंप मच गया।
2 of 4
युवक को उतारने के बाद ले जाती पुलिस व इलाकाई
- फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मालदाह जिले का निवासी उत्तम (30) नमामि गंगे योजना में सीवर लाइन सफाई का काम करने आया था। ठेकेदार के अनुसार उत्तम रविवार को शहर आया था। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसका इलाज चल रहा था।
3 of 4
युवक को उतारने के बाद ले जाती पुलिस व इलाकाई
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर को वह जाजमऊ स्थित बीमा अस्पताल के पास साथी कर्मचारियों के साथ सफाई का काम कर रहा था। कि अचानक उसे दौरा पड़ा और वह वहां से चिल्लाते हुए भागा। इसके बाद वह पानी की टंकी पर चढ़ गया। वह टंकी से कूदकर जान देने की बात कहने लगा।
4 of 4
युवक के पास पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
यह देख साथी कर्मचारी उसे नीचे उतारने के लिए टंकी पर चढ़ गए। यह देख मानसिक विक्षिप्त उत्तम उन पर पत्थर चलाने लगा। इसमें कई कर्मचारी चुटहिल हो गए। इसके बाद पहुंची पुलिस ने उसे समझाकर नीचे उतारा। दो घंटे तक चले हंगामे के बाद मामला शांत हुआ। यहां पुलिस ने उसे वापस बंगाल भेज दिया।