फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: बंदर पर अत्याचार करने वाला गिरफ्तार, कही ये बात

Wed, 03 Jan 2018 02:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 03 Jan 2018 02:33 PM IST
man arrested due to cruelity with monkey
बंदर को पीटने वाला आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर में बर्रा के छेदी सिंह का पुरवा में बेरहमी से पीटे गए लंगूर की हालत गंभीर बनी हुई है। रायपुरवा स्थित पशु चिकित्सालय में भर्ती लंगूर ने खाना-पीना छोड़ दिया है। इधर लंगूर को पीटने के आरोपी रघुवीर पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। बर्रा पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और जीव की जान को नुकसान पहुंचाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष भाष्कर मिश्रा ने बताया कि बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


 
man arrested due to cruelity with monkey
घायल बंदर - फोटो : अमर उजाला
छेदी सिंह का पुरवा में सोमवार दोपहर शटरिंग कारीगर रघुवीर पाल ने लंगूर को डंडों और पत्थर से पीटकर लहूलुहान कर दिया था। मोहल्ले के धर्मेंद्र और राकेश गौड़ ने उसका प्राथमिक उपचार किया था। आरोपी मौके से भाग गया था।

वन विभाग की टीम ने लंगूर को रायपुरवा स्थित पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया था। लंगूर का इलाज कर रहे डॉ. गौतम के मुताबिक लंगूर की हालत गंभीर बनी हुई है। वह खाना नहीं खा रहा है। सिर और चेहरे पर चोटों की वजह से उसे दिखाई भी नहीं दे रहा है। वह कुछ दूर चलकर गिर जाता है। 

 
man arrested due to cruelity with monkey
घायल बंदर का घाव पोंछता युवक
थाने से नहीं मिलेगी जमानत
पीपुल्स फॉर एनीमल्स की जिलाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी ने लंगूर की मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद डीएम सुरेंद्र सिंह, डीएफओ और पुलिस अफसरों से बातचीत की। आरोपी पर फौरन कार्रवाई सुनिश्चित कराए जाने का अनुरोध किया। इसके बाद हरकत में आए वन विभाग की तरफ से घटना की तहरीर दी गई।


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। अर्चना त्रिपाठी ने बताया कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा में सात साल कैद से ज्यादा की सजा है। पशु क्रूरता अधिनियम में तीन से सात की सजा का प्रावधान है। जीव को शारीरिक नुकसान पहुंचाने में एक साल से ज्यादा की सजा का प्रावधान है। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में सात साल से ज्यादा सजा का प्रावधान है। इसकी वजह से आरोपी को थाने से जमानत नहीं मिल सकी है।

 
विज्ञापन
man arrested due to cruelity with monkey
घायल बंदर के घाव साफ करता युवक
मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर दी तहरीर
वन विभाग के अफसर भी पुलिस की तरह मामले को टरकाने की कोशिश करते रहे। वन विभाग के अफसरों ने पीपुल्स फॉर एनीमल्स की जिलाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी से कहा कि लंगूर की मेडिकल रिपोर्ट उनको दी जाए। इसके बाद ही विभाग की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इसके बाद उन्होंने वन विभाग के अफसरों को लंगूर की मेडिकल रिपोर्ट सौंप दी। तब वन विभाग की तरफ से थाने में तहरीर दी गई।

 
man arrested due to cruelity with monkey
घायल बंदर - फोटो : अमर उजाला
घर से आरोपी को पकड़ा
बर्रा थानाध्यक्ष भाष्कर मिश्रा ने बताया कि वन रक्षक राजकुमार ने तहरीर दी है। इस परछेदी सिंह का पुरवा निवासी रघुवीर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

खाने पर झपटा तो डंडे से पीटा
आरोपी रघुवीर पाल ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर वह घर की छत पर धूप सेंकने के साथ ही खाना खा रहे थे। लंगूर तभी उसके और खाने की तरफ झपटा पड़ा। इस पर लंगूर को छत पर ही पीट दिया। अब अपनी इस गलती का अहसास हुआ। 
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed