फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महोबा हादसा: नशे और रफ्तार ने ली तीन की जान, पांच सीटर कार में सवार थे सात लोग, कटर से गाड़ी काटकर निकाले शव

Fri, 06 Dec 2024 07:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Dec 2024 07:01 AM IST
सार

Mahoba News: झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर बरातियों से भरी कार पुलिया से टकरा गई थी। हादसे में तीन की मौत हो गई थी, जबकि चार की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Mahoba accident Drunkenness and speed took the lives of three people seven people were in a five seater car
mahoba road accident - फोटो : amar ujala

महोबा जिले में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर सुगिरा गांव के पास बरातियों से भरी कार (सेलेरियो) का डिवाइडर से टकराने व हादसे में तीन लोगों की मौत का मुख्य कारण नशा व तेज रफ्तार बना। जांच टीम को दुर्घटनाग्रस्त कार के स्पीडोमीटर का कांटा 130 पर फंसा मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने कार से शराब की गंध आ रही थी।

डिक्की में शराब की बोतलें व पानी के पाउच भी मिले। जनपद मऊरानीपुर से आई बरात में महोबा के घुटई गांव के चार युवक भी शामिल थे। सभी लोग रात करीब 11 बजे कुलपहाड़ दोस्त की शादी में शामिल होने आ रहे थे। तभी चालक मनीष संतुलन खो बैठा और कार पुलिया के डिवाइडर से टकरा गई।

Mahoba accident Drunkenness and speed took the lives of three people seven people were in a five seater car
mahoba road accident - फोटो : amar ujala

130 किमी की रफ्तार में थी कार
130 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार होने के चलते कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कटर से गाड़ी कटवाकर कार में फंसे दो युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक मनीष और अंश की मौत हो चुकी थी। विपिन ने झांसी में इलाज दौरान दम तोड़ दिया।

Mahoba accident Drunkenness and speed took the lives of three people seven people were in a five seater car
mahoba road accident - फोटो : amar ujala

डिक्की से शराब की बोतलें निकलीं
मौके पर मौजूद प्रवीण, विनय, गिरजा व वीरेंद्र लोधी ने बताया कि कार के अंदर से शराब की तेज गंध आ रही थी। कार की डिक्की में शराब की बोतलें पड़ी थीं। पीछे से आ रही दूसरी कार में सवार साथियों ने डिक्की से शराब की बोतलें निकालीं। दुर्घटना के वक्त हुई तेज धमाके की आवाज सुनकर सभी लोग घटनास्थल की ओर भागे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahoba accident Drunkenness and speed took the lives of three people seven people were in a five seater car
mahoba road accident - फोटो : amar ujala

पांच सीटर कार में सवार थे सात लोग
दोस्त की शादी में शामिल होने आ रहे चचेरे भाइयों समेत सात लोग पांच सीटर कार में सवार थे। सेलेरियो कार में अधिकतम पांच लोगों के बैठने की क्षमता है, लेकिन सात लोग सवार थे। सभी लोग रास्ते में खाते-पीते तेज रफ्तार से महोबा आ रहे थे, लेकिन हादसा हो गया। यदि कार में पांच लोग ही सवार होते, तो मृतकों की संख्या तीन न होती।

विज्ञापन
Mahoba accident Drunkenness and speed took the lives of three people seven people were in a five seater car
mahoba road accident - फोटो : amar ujala

पुलिया से टकरा गई थी कार
झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर बुधवार की रात सुगिरा गांव के पास बरातियों से भरी तेज रफ्तार कार पुलिया के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झांसी के मऊरानीपुर कस्बा के मोहल्ला पावर हाउस निवासी राजेश साहू की बरात महोबा जिले के कस्बा कुलपहाड़ आ रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed