{"_id":"5c29c6dabdec22570b2fd68b","slug":"mahayog-in-new-year-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"1 जनवरी 2019 को 149 साल बाद बन रहा महायोग, इस तरह सभी के जीवन में आएगा उतार-चढ़ाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 जनवरी 2019 को 149 साल बाद बन रहा महायोग, इस तरह सभी के जीवन में आएगा उतार-चढ़ाव
Mon, 31 Dec 2018 01:15 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 31 Dec 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
डेमो
नव वर्ष का प्रारंभ मंगलवार, एकादशी तिथि, स्वाति नक्षत्र, घृति योग में होगा। नववर्ष की शुरुआत में सर्वार्थ सिद्धि, जेमिनी और केदार योग बनेंगे। सूर्योदय धनु लग्न के स्वाति नक्षत्र में राहु की महादशा में होगा। साथ ही मंगल, मीन राशि में उदय होंगे और पूरे साल मार्गीय रहेंगे।
Trending Videos
डेमो
पंडित आदित्य पांडेय और दीपक पांडेय ने बताया कि नए वर्ष की शुरुआत में शुक्र व चंद्रमा एक साथ रहने से जेमिनी योग बन रहा है, जबकि सभी ग्रहों के चारों स्थानों पर रहने से केदार योग का शुभ और श्रेष्ठ योग भी बनेगा। नववर्ष के शुभारंभ पर एक जनवरी को सफला एकादशी व स्वाति नक्षत्र विद्यमान रहेगा। यह सुख समृद्धि व आर्थिक उन्नति के प्रतीक हैं। शनि भी स्वाति नक्षत्र में उच्च का होकर शुभ फल प्रदान करता है।
डेमो
आचार्य सत्येंद्र अग्निहोत्री के अनुसार वर्ष 2019 में एक बड़ा महासंयोग भी बन रहा है जो इससे पूर्व वर्ष 1870 में बना था। नए साल में धनु राशि पर शनि व केतु की युति बन रही है जो इससे पूर्व 1870 में बनी थी। इस संयोग में कई घटनाएं घटित हुई थीं जिससे बहुत कुछ परिवर्तन हुआ था। अब धनु राशि पर शनि व केतु युति का महासंयोग आगामी वर्ष 2076 में बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
मंगल से शुरूआत और मंगल को ही समापन
वर्ष 2019 में मंगलवार का भी विशेष संयोग रहेगा। नए साल की शुरुआत मंगलवार को हो रही है और समापन भी मंगलवार को ही होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल मेष एवं वृश्चिक राशि का स्वामी है। मंगल ऊर्जा का प्रतीक और सूर्य, चंद्रमा व बृहस्पति का मित्र है।

इनको होगा विशेष लाभ
आचार्य राजेश शर्मा के अनुसार नए साल 2019 का कुल जोड़ 12 होता है। जिसका मूलांक अंक 3 है। गुरु प्रधान अंक 3 का निर्माण कर रहा है। इससे यह स्पष्ट है कि जिसकी जन्मतिथि 1, 10, 19, 28, 2, 11, 20, 29, 3, 12, 21 व 30 है, उन्हें विशेष रूप से लाभ होने की संभावना है।