फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंद्र ग्रहण 2018: 176 साल बाद ऐसा महायोग, भूलकर भी न करें ये काम

Wed, 31 Jan 2018 04:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 31 Jan 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
lunar eclipse on January 31
डेमो पिक
माघ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के दिन 31 जनवरी को चंद्र ग्रहण लगेगा। 176 वर्ष बाद यह ग्रहण माघ पूर्णिमा के अवसर पर पड़ रहा है। ये ग्रहण पूरे भारत में दिखेगा। आचार्य विष्णु महाराज बता रहे हैं कि चंद्र ग्रहण का प्रभाव किन राशियों पर पड़ेगा। साथ ही किन वस्तुअों को दान करने से सभी कार्य पूरे होंगे। 

 
lunar eclipse on January 31
डेमो पिक
इन राशियों के लिए शुभ व अशुभ है ग्रहण दर्शन 
 चंद्र ग्रहण पुष्य व आश्लेशा नक्षत्र एवं कर्क राशि पर चरितार्थ रहेगा। इन नक्षत्र व मेष, कर्क, सिंह, धनु राशि वालों के लिए ग्रहण दर्शन करना अशुभ है। वहीं वृष,कन्या, तुला, कुम्भ राशि के लिए दर्शन करना शुभ सुखद है। वृश्चिक,मीन  व मकर राशि वालों के लिए ग्रहण दर्शन का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत वर्ष के अलावा अफगानिस्तान, पाकिस्तान, चीन, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, कोरिया, रूस आदि जगहों पर भी दिखाई देगा।

 
lunar eclipse on January 31
डेमो पिक
चंद्र ग्रहण का समय 
176 वर्ष बाद पड़ रहे ग्रहण का स्पर्श सायंकाल 05:18 बजे, मध्यम शाम 7:00 बजे और मोक्ष काल रात्रि 08:42 मिनट पर होगा। ग्रहण का सूतक सुबह 08:34 मिनट पर लग जाएगा। इस चंद्र ग्रहण का स्पर्श पुष्य नक्षत्र में होगा और समाप्ति श्लेषा नक्षत्र में होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
lunar eclipse on January 31
डेमो पिक
इन ‍व्यवसायों को मिलेगा लाभ  
कर्क राशि पर इस ग्रहण का प्रभाव कुछ ज्यादा ही पड़ेगा। चंद्र ग्रहण  घी, गुण, तेल, मोती, चावल, सोना, पीतल, सुपाडी, लाल रंग की वस्तु कंदमूल आदि व्यवसायों के लिए लाभकारी है।  
विज्ञापन
lunar eclipse on January 31
डेमो पिक
सूतक के समय इन चीजों का रखें ध्यान 
- सूतक और ग्रहण का समय भगवान की मूर्ति का स्पर्श नहीं करना चाहिए।
- ग्रहण के समय भगवान के नाम का जप और दान करना चाहिए।
- पवित्र नदी में स्नान और हवन का इस समय विशेष महत्व है।
- ग्रहण के साय धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन नहीं करना चाहिए। 
- गर्भवती महिलाअों को इस समय फल, सब्जी आदि नहीं काटनी चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed