{"_id":"5a7027354f1c1b91268b731c","slug":"lunar-eclipse-visible-on-31st-january-together-with-super-moon-blue-moon-and-blood-moon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंद्रग्रहण में एक साथ नजर आएगा ''सुपर-ब्लू और ब्लड मून'', ये उपाय कर देंगे मालामाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रग्रहण में एक साथ नजर आएगा ''सुपर-ब्लू और ब्लड मून'', ये उपाय कर देंगे मालामाल
शिखा पाण्डेय, कानपुर
Updated Wed, 31 Jan 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांद की खूबसूरती किसी से छिपी नहीं है, लेकिन 31 जनवरी 2018 बुधवार को दिखने वाला चांद बेहद ही अद्भुत नजर आने वाला है। साथ ही यह चंद्र ग्रहण महासंयोग लेकर अाया है। बलभद्र पीठाधीश्वर आचार्य विष्णु महाराज ने बताया कि जब पूर्ण ग्रहण पड़ता है तब ही चंद्रमा रंग बदलता है। साथ ही सुपर मून, ब्लू मून और ब्लड मून एक साथ नजर आते हैं। महासंयोग के कारण ही ग्रहण काल में किए गए ये उपाय आपको मालामाल बना सकते हैं...
प्रत्येक प्राणी पर पड़ता है ग्रहण का प्रभाव
डेमो पिक
ग्रहण नक्षत्र ग्रहों की स्थिति से जुड़ी एक खगोलीय घटना है। इसका ज्योतिषीय, धार्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व है। ग्रहण के समय भूतल पर और आकाशमंडल में एक विशेष वातावरण का निर्माण होता है जो हर प्राणी को प्रभावित करता है। शास्त्रों के अनुसार ऐसे समय में मंत्र सिद्धि शीघ्र होती है। यंत्र-तंत्र के क्षेत्र में भी ग्रहण का महत्व है। साधक लोग इस अवसर के इंतजार में रहते हैं।
जानिए ग्रहण काल में किए जाने वाले उपाय
डेमो पिक
अधिकांश लोग ग्रहण की महिमा से अनभिज्ञ हैं और उन्हें यह पता नहीं है कि ग्रहण काल में क्या करना चाहिए और क्या नहीं। ग्रहण काल के बारे में मान्यता है कि जितने समय चन्द्र ग्रहण रहता है उतने समय में हम जो कुछ करते हैं उसका अनंतगुना फल प्राप्त होता है। हम अनभिज्ञता के कारण इनका लाभ नहीं ले पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये करें उपाय
डेमो पिक
ग्रहण आरंभ होने से पूर्व ही सामग्री आदि साधना स्थल पर एकत्रित कर लें। धुले हुए शुद्ध वस्त्र पहले से तैयार रखें। कंबल अथवा कुश का बना आसन तैयार रखें। जप करने हेतु माला संभाल कर रख लें। यह भी ध्यान रखें कि यदि आपके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी साधना करने वाला हो तो गौमुखी का प्रयोग करें, जिससे जप करते हुए हाथ नजर न आए। ग्रहण आरंभ होने से पूर्व ही स्नान आदि कर साधना स्थल में प्रवेश कर लें तथा ग्रहण समाप्त होने पर पुन: स्नान करके ही पूजन सामग्री को हाथ लगाएं।
विज्ञापन
एेसे करें पूजन
डेमो पिक
- ग्रहण काल में भगवद भक्ति, साधना, जप, स्तुति पाठ आदि करें।
- आध्यात्मिक उन्नति के लिए ग्रहण काल में जप, पाठ आदि का विधान है।
- अपने ईष्ट मंत्र की अधिक से अधिक माला जप करें। इससे ईष्ट मंत्र पावरफुल हो जाता है।
- प्रणव अर्थात ॐ की एक-दो माला जप लें। इससे यह सिद्ध हो जाएगा और फिर जिस किसी मंत्र के साथ यह लगेगा वह मंत्र प्रत्यक्ष रूप में काम करेगा।
- चन्द्र ग्रहण में देवी मंत्र का ही जाप करें।
- ध्यान रहे ग्रहण में भूत-प्रेतों और पितरों का स्मरण न करें।
- ग्रहण के स्पर्शकाल में पवित्र स्नान, मध्य में जपादि अनुष्ठान तथा मोक्ष के समय दान करना चाहिए।
- आध्यात्मिक उन्नति के लिए ग्रहण काल में जप, पाठ आदि का विधान है।
- अपने ईष्ट मंत्र की अधिक से अधिक माला जप करें। इससे ईष्ट मंत्र पावरफुल हो जाता है।
- प्रणव अर्थात ॐ की एक-दो माला जप लें। इससे यह सिद्ध हो जाएगा और फिर जिस किसी मंत्र के साथ यह लगेगा वह मंत्र प्रत्यक्ष रूप में काम करेगा।
- चन्द्र ग्रहण में देवी मंत्र का ही जाप करें।
- ध्यान रहे ग्रहण में भूत-प्रेतों और पितरों का स्मरण न करें।
- ग्रहण के स्पर्शकाल में पवित्र स्नान, मध्य में जपादि अनुष्ठान तथा मोक्ष के समय दान करना चाहिए।