{"_id":"5d6fe2398ebc3e93c125f217","slug":"lucknow-bandra-express-saved-from-becoming-a-burning-train","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्निंग ट्रेन बनने से बची लखनऊ-बांद्रा एक्सप्रेस, इंजन में लगी आग देख गेटमैन ने रेड लाइट देकर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्निंग ट्रेन बनने से बची लखनऊ-बांद्रा एक्सप्रेस, इंजन में लगी आग देख गेटमैन ने रेड लाइट देकर रोका
Wed, 04 Sep 2019 09:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 04 Sep 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
रेड लाइट दिख रूकवाई गई लखनऊ बांद्रा एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज में लखनऊ से बांद्रा जा रही लखनऊ-बांद्रा एक्सप्रेस बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। आयल टैंक लीक होने से इंजन आयल कई डिब्बों में फैल गया और ऐसी ही हालत में ट्रेन करीब छह किमी तक दौड़ती चली आई। मलिकपुर क्रॉसिंग के पास इंजन में आग लगी देख गेट मैन ने तुरंत रेड सिग्नल देकर गाड़ी को रुकवाया।
इंजन में लगी आग बुझाते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
फायर इंस्टीग्यूसर की मदद से आग बुझाई। कन्नौज को इंजन की डिमांड भेजी गई है। बुधवार रात करीब 7:10 पर लखनऊ-बांद्रा एक्सप्रेस गुरसहायगंज स्टेशन से होकर गुजरी और करीब पांच मिनट बाद वह मलिकपुर क्रॉसिंग को पार करने जा रही थी।
ट्रेन से लीक होता डीजल
- फोटो : अमर उजाला
गुरसहायगंज स्टेशन से मलिकपुर क्रॉसिंग के बीच ही कहीं पर उसके आयल टैंक में लीकेज हो गया और आयल ट्रेन की कई बोगियों तक पहुंच गया। इससे बोगियां काली पड़ गईं। कुछ यात्रियों को जब गर्म आयल के छीटें पड़ें तो वह भी परेशान हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर पड़ा डीजल
- फोटो : अमर उजाला
उधर, इंजन में आग लगी देख मलिकपुर क्रॉसिंग के गेटमैन धर्मजीत ने रेड सिग्नल देकर ट्रेन रुकवाई तो लोग नीचे आ गए और ट्रेन के डिब्बों की हालत देख सभी दंग रह गए। इसी दौरान गेट मैन फायर इंस्टीग्यूसर लेकर दौड़कर इंजन के पास पहुंचा और इंजन में लगी आग बुझाई।
विज्ञापन
गार्ड की सूझबूझ से टला बड़ा हदसा
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि आग बहुत धीमी थी इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। डीआरएम पीआरओ राजन सिंह ने बताया कि इंजन के आयल टैंक में खराबी की जानकारी मिली है। आग लगने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। कन्नौज स्टेशन से इंजन को रवाना कर दिया गया है।