फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएसए में रैगिंग का आतंक, डरी सहमी छात्रा ने हॉस्टल की छत से लगाई छलांग, 20 मिनट जमीन पर तड़पती रही

Wed, 04 Sep 2019 07:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 04 Sep 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
Fear of ragging in CSA jumped from the roof of girl student hostel
सीएसए विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के  चंद्रशेखर आजाद (सीएसए) कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में लाख कोशिशों के बाद भी रैगिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार रात को बीएससी होम साइंस प्रथम वर्ष की छात्रा दिव्या कमल ने रैगिंग से तंग आकर हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की।


 
Fear of ragging in CSA jumped from the roof of girl student hostel
सीएसए में छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
करीब 20 मिनट तक वह घायल अवस्था में जमीन पर पड़ी रही। उसके कराहने की आवाज सुनकर मेस संचालक मौके पर पहुंचे और कुलवंती अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार दोपहर को गंभीर हालत में उसे हैलट रेफर किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शिवली थाना क्षेत्र के लुधौरा बागपुर निवासी दिव्या कमल विश्वविद्यालय के सरोजिनी नायडू छात्रावास में रहती है।

 
Fear of ragging in CSA jumped from the roof of girl student hostel
सीएसए छात्रावास - फोटो : अमर उजाला
उसका कमरा ग्राउंड फ्लोर पर है। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे सभी छात्राएं खाना खाने मेस में चली गईं। दिव्या हॉस्टल की छत पर किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसी बीच वह छत से कूद गई। दिव्या के भाई सौरभ ने बताया कि उसकी रात करीब आठ बजे बहन से बात हुई थी। तब उसने कहा था कि भइया यहां रैगिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। वह परेशान हो गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fear of ragging in CSA jumped from the roof of girl student hostel
सीएसए विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद करीब साढ़े नौ बजे उसे सूचना मिली कि दिव्या छत से गिर गई है। सौरभ ने आरोप लगाया है कि रैगिंग से तंग आकर वह छत से कूदी है। वहीं डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. हरेश प्रताप सिंह ने रैगिंग के आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने प्रथम वर्ष की छात्राओं से बातचीत के आधार पर बताया कि छात्रा छत की रेलिंग पर बैठ कर बात कर रही थी और इसी दौरान गिर गई। विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ-साथ पुलिस ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
Fear of ragging in CSA jumped from the roof of girl student hostel
सीएसए - फोटो : अमर उजाला

घटना दुखद है। इसकी जांच के लिए कमेटी का गठन किया जा रहा है। हमारी प्राथमिकता है कि छात्रा को सही इलाज मिले। विश्वविद्यालय स्तर पर कई प्रोफेसरों ने छात्रा के परिजनों को आर्थिक मदद देने की पहल की है। मैंने डीएसडब्ल्यू और विश्वविद्यालय के चिकित्सा प्रभारी को छात्रा की हालत पर नजर बनाए रखने के लिए आदेश दिए हैं।
- प्रो. सुशील सोलोमन, कुलपति, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed