वेलेंटाइन डे को लेकर तरह-तरह के खवाब संजोए होंगे उस प्रेमी जोड़े ने। नहीं जानते होंगे कि इतना र्ददनाक हाल होगा। मामला, उन्नाव जिले के अजगैन थाना क्षेत्र के माधवखेड़ा गांव का है। यहां प्रेमी-प्रेमिका के शव पेड़ से लटके मिले। दोनों पड़ोसी हैं और एक ही जाति से हैं। जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन राजी नहीं थे।
वेलेंटाइन डे से पहले ही दो प्यार करने वालों का ऐसा हाल, दर्दनाक
ऑनर किलिंग के एंगल पर भी पुलिस कर रही है जांच
काफी समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग, परिजन कर रहे थे शादी का विरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दोनों को एक जाति और एक ही गांव का होने से परिजन उन्हें भाई-बहन जैसा बताकर शादी का विरोध कर रहे थे। बुधवार को गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर एक बाग में दोनों का शव पेड़ से लटकता मिला।
अजगैन थानाक्षेत्र के माधवखेड़ा गांव निवासी कैलाश पासवान की बेटी कोमल (16) और पड़ोसी नरेश के बेटे अनिल पासवान (17) में काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। एक जाति और एक ही गांव का होने से परिजन उन्हें भाई-बहन जैसा बताकर शादी का विरोध कर रहे थे।
उन्नाव के सोहरामऊ माधवखेड़ा का इस मामले की खबर आग की तरह फैल गई है। इनकी मौत का कारण पता लगाने में जुटी पुलिस को पता चला है कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन राजी नहीं थे।
पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन ऑनर किलिंग के एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एएसपी आरएस गौतम ने कहा कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
अजगैन थानाक्षेत्र के माधवखेड़ा गांव निवासी कैलाश पासवान की बेटी कोमल (16) और पड़ोसी नरेश के बेटे अनिल पासवान (17) में काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। एक जाति और एक ही गांव का होने से परिजन उन्हें भाई-बहन जैसा बताकर शादी का विरोध कर रहे थे। बुधवार सुबह कोमल ने शादी की जिद की तो परिजनों ने उसे फटकार दिया। इसके बाद वह शौच के बहाने घर से निकल गई।