फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साक्षी-अजितेश पहुंचे थे हाईकोर्ट लेकिन गेट से हो गया एक प्रेमी जोड़े का अपहरण, अब ये सच आया सामने

Tue, 16 Jul 2019 07:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 16 Jul 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
love couple kidnapped from prayagraj high court gate
साक्षी मिश्रा और अजितेश - फोटो : ani
प्रयागराज हाईकोर्ट में सुरक्षा मांगने पहुंचे प्रेमी युगल को काली स्कॉर्पियो से अगवा कर लिया गया। बंदूक के बल पर अगवा करने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आसपास के जिलों में नाकेबंदी शुरू हुई। चेकिंग करते समय फतेहपुर पुलिस ने कल्यानपुर के बड़ौरी टोल प्लाजा के पास वाहन समेत आठ लोगों को पकड़ लिया।


 
love couple kidnapped from prayagraj high court gate
काली स्कॉर्पियो से हुआ था अपहरण - फोटो : अमर उजाला
सभी को खागा कोतवाली लाकर एडीजी प्रयागराज के सामने पेश किया गया। एडीजी एसएन सावंत ने बताया कि लड़की अपनी मर्जी से परिजनों के साथ जाने की बात कह रही है। उसे बयान के लिए प्रयागराज ले जाया जा रहा है। कोर्ट के आदेश पर जो भी विधि सम्मत कार्रवाई होगी, की जाएगी। मामला अमरोहा जिले का है।

 
love couple kidnapped from prayagraj high court gate
अपहरण की सूचना के बाद फतेहपुर पहुंचे एडीजी - फोटो : अमर उजाला
यहां की एक लड़की और मुरादाबाद जिला निवासी अपने प्रेमी के साथ प्रयागराज हाईकोर्ट में परिजनों से खतरा जताते हुए सुरक्षा मांगने गए थे। इसी बीच कोर्ट गेट पर परिजन पहुंच गए और उन्होंने स्कॉर्पियो में प्रेमी युगल को बैठा लिया। सूचना फैल गई कि बंदूक के बल पर प्रेमी युगल को अगवा कर लिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
love couple kidnapped from prayagraj high court gate
घटना की जानाकरी देते एडीजी - फोटो : अमर उजाला
बरेली के प्रेमी युगल (साक्षी मिश्रा और अजितेश) भी उस दौरान हाईकोर्ट पहुंचे थे। इससे अफवाह फैली कि प्रेमी युगल साक्षी मिश्रा और अजितेश बरेली वाले ही हैं। प्रयागराज से आसपास के जिलों को वायरलेस कर नाकेबंदी करा दी गई। यहां कल्यानपुर थाने के बड़ौरी टोल प्लाजा के पास बिंदकी सीओ अभिषेक तिवारी की टीम ने काली स्कॉर्पियो को रोक लिया।

 
विज्ञापन
love couple kidnapped from prayagraj high court gate
प्रेमी युगल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
स्कॉर्पियो में आगे-पीछे चेयरमैन लिखा था। वाहन बिजनौर के फैजान के नाम रजिस्टर्ड है। रिकार्ड के मुताबिक फैजान पुत्र रिजवान निवासी रधगान पोस्ट किरतापुर, नजीबाबाद बिजनौर के नाम पता दर्ज है। प्रेमी युगल व छह अन्य लोग पकड़ लिए गए। तब तक एडीजी एसएन सावंत खागा कोतवाली पहुंच चुके थे। सभी को खागा कोतवाली ले जाया गया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed