{"_id":"5ecbd19ffc3402213018da1c","slug":"love-couple-hanged-themselves-to-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्यार में जाति बनी दीवार तो बाहों में बाहें डाल प्रेमी युगल ने लगाया मौत को गले, लाशें देख फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में जाति बनी दीवार तो बाहों में बाहें डाल प्रेमी युगल ने लगाया मौत को गले, लाशें देख फैली दहशत
Tue, 26 May 2020 05:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 26 May 2020 05:56 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में कन्नौज के एक गांव के बाहर प्रेमी युगल ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह गांव के बाहर पेड़ पर दोनों के शव लटके देख सनसनी फैल गई। दोनों के अलग-अलग जाति के होने से परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। इससे दोनों ने खुदकुशी कर ली। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मझरेठा गांव में रहने वाले मुकुट सिंह राजपूत और रामपाल नोएडा में एक साथ फैक्टरी में काम करते हैं।
पेड़ पर शवों को देख फैली दहशत
- फोटो : amar ujala
इससे दोनों के परिवारों में मेल-मिलाप था। करीब तीन साल पहले गांव के मुकुट सिंह राजपूत के 19 वर्षीय बेटे अंकित और रामपाल की 18 वर्षीय बेटी नीतू से प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ। दोनों शादी करना चाहते थे। अलग- अलग जाति के होने से परिजन तैयार नहीं थे। लॉकडाउन में करीब डेढ़ माह पहले मुकुट सिंह और रामपाल घर आए थे।
लाशें देख मच गया कोहराम
- फोटो : amar ujala
दोनों ने अंकित और नीतू को मेल मिलाप से मना किया। इसके बाद भी दोनों शादी की जिद पर अड़े रहे। दोनों के परिवारों ने मिलने और बात करने पर बंदिश लगा दी। करीब 10 दिन पहले मुकुट सिंह ने बेटे अंकित को उमर्दा के शाहनगर में रहने वाली बहन के घर भेज दिया। रविवार सुबह अंकित गांव लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
रात को किसी समय दोनों अपने घर से निकलकर गांव के बाहर पहुंचे। अमरूद के पेड़ की एक डाल पर नीतू ने अपने दुपट्टे और अंकित ने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह ग्रामीणों ने दोनाें के शव पेड़ पर लटके देखे। इससे सनसनी फैल गई। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी सुजीत वर्मा ने छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
- फोटो : amar ujala
शव के पास से अंकित की दो और नीतू की एक फोटो मिली है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में प्रेम-प्रसंग के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।