फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LOCKDOWN: स्पेशल ट्रेन से आए श्रमिकों को खराब बिरयानी मिली तो किया हंगामा, मठरी के लिए चले लात घूंसे

Sun, 24 May 2020 01:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 24 May 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Lockdown: workers got bad biryani in special train
कानपुर सेंट्रेल पहुंची स्पेशल ट्रेन - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर शनिवार को बड़ी संख्या में उतरे भूखे, प्यासे श्रमिकों ने जमकर उत्पात मचाया। खाने पीने के सामान को लेकर लूट मच गई। रेलवे की ओर से बांटी जा रही मठरी के तीन गत्ते श्रमिकों ने छीन लिए।


 
Lockdown: workers got bad biryani in special train
कानपुर सेंट्रेल पर फैली बिरियानी - फोटो : amar ujala
इसके पहले आईआरसीटीसी की तरफ से बांटी गई वेज बिरयानी में दुर्गंध आने की वजह से हंगामा भी किया। कोरोना संक्रमण के डर से जीआरपी और आरपीएफ वाले भी दूर रहे। दिल्ली से अगरतला जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सुबह साढ़े आठ बजे वेज बिरयानी बांटी गई।
 
Lockdown: workers got bad biryani in special train
जांच के लिए लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
यह ट्रेन पांच घंटे लेट आई, इस वजह से बिरयानी खराब हो गई। इसे खाते ही श्रमिकों ने नारेबाजी शुरू कर दी और ट्रेन रुकवा दी। इस पर स्टेशन निदेशक हिमांशु शेखर उपाध्याय ने रेलवे के खानपान विभाग से श्रमिकों में मठरी बंटवाई। 12 कोच में मठरी बंट चुकी थी, तभी सिग्नल हो गया। इसके बाद बचे कोचों के श्रमिकों ने कूदकर मठरी के गत्ते छीन लिए। पानी को लेकर भी मारामारी रही।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown: workers got bad biryani in special train
भीषण धूम में परेशान दिखे बच्चे - फोटो : amar ujala
11 ट्रेनों से आए 3914 श्रमिक
सेंट्रल स्टेशन पर शनिवार को 11 ट्रेनों से 3914 श्रमिक उतरे। सूरत से कानपुर सेंट्रल पर एक ट्रेन टर्मिनेट हुई, जिसमें करीब 1600 यात्री उतरे। ये सभी श्रमिक यूपी के 53 जिलों के थे। इन्हें रोडवेज की 112 बसों से रवाना किया गया।

 
विज्ञापन
Lockdown: workers got bad biryani in special train
पानी भरते प्रवासी श्रमिक - फोटो : amar ujala
कल्याण से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन से 278 यात्री, लिंगमपल्ली-देवरिया ट्रेन से 380 यात्री, अमृतसर-गया से 170, झांसी-गोरखपुर से 297, गुरुग्राम-प्रयागराज से 390 और दिल्ली-अगरतला स्पेशल से 285 श्रमिक यहां उतरे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed