Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मॉर्निंग वॉक पर 'मौत का सामना', खुद हरिओम से जानिए तेंदुए से मुकाबले की पूरी कहानी.... 

Sun, 21 Jan 2018 08:35 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 21 Jan 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
leopard attacked on person in etawah
तेंदुआ के हमले से घायल हरिओम दुबे।
यूपी के इटावा में इन दिनों तेंदुए की दहशत बरकरार है। शनिवार तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकले हरिओम दुबे पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। हरओम ने अपनी लोहे की रॉड से काफी देर तक तेंदुए का मुकाबला किया। शोर सुनकर आसपास के तमाम लोग वहां दौड़ कर आए यह देख तेंदुआ बीहड़ की ओर भाग खड़ा हुआ। 


इटावा सफारी पार्क में घुसे तेंदुए की दहशत अभी कम नहीं हुई थी बाहरी क्षेत्र में लोग इस हमले से भयभीत हो चले हैं। उधर सफारी पार्क के बफर क्षेत्र में दस दिन पहले घुसे तेंदुए के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। तेंदुआ बफर क्षेत्र में है या बाहर निकल गया है। इस बारे में भी कुछ स्पष्ट नहीं है। बफर क्षेत्र में तीन पिंजरे और सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बाद भी तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका है।
 
Trending Videos

अचानक हुए हमले से घबरा गए

leopard attacked on person in etawah
तेंदुआ के हमले से घायल हरिओम दुबे।
इटावा शहर के मोहल्ला लालपुरा निवासी हरिओम दुबे उर्फ  मामा शनिवार की सुबह करीब पांच बजे मॉर्निंग वाक पर निकले थे। जैसे ही वे भोलन सैय्यद की चढ़ाई के पास पहुंचे तभी वहीं नजदीक स्थित बीहड़ से एक तेंदुआ निकला और उसने हरिओम दुबे पर हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से वे घबरा गए। हरिओम दुबे हाथ में लोहे की छड़ी से तेंदुए का मुकाबला किया। इस दौरान तेंदुए का पंजे उनके पैर में लग गए।  उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी और तेंदुए को भगाने में कामयाबी पाई। हिम्मत के बल पर दुबे ने अपनी जान बचाई।   हालांकि उनके दोनों पैरों में तेंदुए के पंजे के निशान हैं। जिस वक्त तेंदुआ से हरिओम दुबे जूझ रहे थे। कुछ अन्य लोग आवाज सुनकर वहां पहुंचे। काफी लोगों को आते देख तेंदुआ बीहड़ी क्षेत्र में भाग निकला।
 

पकड़ने के लिए तीन पिंजरे लगाए

leopard attacked on person in etawah
इटावा में तेंदुए की दहशत
10 जनवरी को इटावा सफारी पार्क के बफर क्षेत्र में एक तेंदुआ घुस आया था। उसने 13 जनवरी को बफर क्षेत्र में नीलगाय को मार डाला था। इसके बाद सफारी प्रशासन ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे लगाए। सचल एवं निरीक्षण दस्ते गठित कर  वन कर्मियों को तेंदुआ की खोजबीन में लगाया गया। सीसीटीवी कैमरों में 14 जनवरी को तेंदुआ देखा गया। इसके बाद से वह सीसीटीवी कैमरों में भी नजर नहीं आया। जुहाना और आसपास के ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में तेंदुआ का जोड़ा एवं एक बच्चा घूमते देखा गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुआ से सावधान रहने की आवश्यकता

leopard attacked on person in etawah
मिट्टी पर मिले तेंदुआ के पंजे के निशान 
नर एवं मादा तेंदुआ में से एक तेंदुआ किसी तरह बफर क्षेत्र में घुस गया। एक तेंदुआ अभी बाहर है। तेंदुआ के इस तरह के हमले से शहरी क्षेत्र के निवासियों के कान खड़े हो गए हैं। जानकारों का कहना है कि हरिओम दुबे पर हमला करने वाला तेंदुआ का बच्चा भी हो सकता है। जंगली क्षेत्र की ओर जाने वाले लोगों के लिए इस समय खतरा बढ़ गया है। उधर सफारी पार्क के निदेशक पीपी सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय वन रेंज अधिकारी एवं उनकी टीम को इस बारे में सूचना दे दी गई है। तेंदुआ से सावधान रहने की आवश्यकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed