फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lawsuit against 54 jamati's, medical-police team attackers fined five lakh

Coronavirus: 54 जमातियों पर दर्ज होगी एफआईआर, मेडिकल-पुलिस टीम के हमलावरों पर पांच लाख का जुर्माना

Wed, 06 May 2020 06:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 06 May 2020 06:02 AM IST
विज्ञापन
lawsuit against 54 jamati's, medical-police team attackers fined five lakh
गलियों में छुपी भीड़ ने पुलिस और मेडिकल टीम पर किया था हमला - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पकड़े गए तब्लीगी जमातियों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। अभी तक पुलिस ने ऐसे 54 जमातियों को चिह्नित किया है। इन पर महामारी अधिनियम समेत अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट होगी। आईजी रेंज ने इस संबंध में मंगलवार को डीआईजी को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


वहीं, मेडिकल और पुलिस टीम पर हमला करने वालों से पांच लाख तक का जुर्माना वसूला जाएगा। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि जब जमाती पकड़े गए थे तो आठ विदेशी जमातियों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई थी, जो फिलहाल अस्थायी जेल में हैं।
विज्ञापन


अब जमात में शामिल होने के बाद छिपे बैठे लोगों पर केस दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। इन सभी पर लॉकडाउन उल्लंघन, महामारी अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

खत्म हो सकते हैं सात हॉटस्पॉट

lawsuit against 54 jamati's, medical-police team attackers fined five lakh
भीड़ ने पुलिस और मेडिकल टीम पर बरसाए थे पत्थर - फोटो : amar ujala
इसके अलावा आईजी ने बजरिया में मेडिकल और पुलिस टीम पर हुए हमले की घटना के संबंध में डीआईजी अनंत देव को निर्देश दिए हैं कि आरोपियों से पांच लाख तक जुर्माना वसूला जाए जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। साथ ही गैंगेस्टर और एनएसए की कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

आईजी ने बताया कि जिन हॉटस्पॉट से पिछले 21 दिनों में कोई केस नहीं आया है, वहां की समीक्षा कर खत्म करने के निर्देश दिए हैं। जिससे वहां के लोगों को सहूलियत मिल सके। ऐसे अभी तक सात हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इसमें घाटमपुर के तीन, दक्षिण का एक और पश्चिम क्षेत्र के तीन हॉटस्पॉट हैं। पुलिस अफसर, प्रशासनिक अफसरों के साथ मिलकर इस पर निर्णय लेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed