फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के इन शहरों में सामान्य से पांच गुना कम हुई प्री मानसूनी बारिश, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Sat, 08 Jun 2019 12:40 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 08 Jun 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
latest weather department news, monsoon season risk in these cities of up
प्री मानसूनी बारिश - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर समेत आसपास के कई शहरों औरैया, हमीरपुर, जालौन, महोबा, बांदा, कन्नौज, फतेहपुर आदि में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस साल प्री मानसूनी बारिश सामान्य से करीब पांच गुना कम हुई है। इस बार मई में पिछले वर्ष से भी कम बारिश हुई है।


 
latest weather department news, monsoon season risk in these cities of up
प्री मानसूनी बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार प्री मानसूनी बारिश अप्रैल और मई के बीच होती है। इन दो महीनों में सामान्य बारिश 29 मिमी होनी चाहिए। इस बार मानसून भी देरी से आने की संभावना है। पिछले वर्ष प्री मानसूनी बारिश की मात्रा सामान्य के आधे से थोड़ी ज्यादा (18.4 मिमी) थी।
latest weather department news, monsoon season risk in these cities of up
गर्मी ने किया बेहाल - फोटो : अमर उजाला
यही हाल पिछले वर्ष पोस्ट मानसून का रहा, जिसकी पुनरावृत्ति होने के आसार बताए जा रहे हैं। जबकि जून से सितंबर के बीच वर्ष 2018 में मानसूनी बारिश सामान्य से करीब 200 मिमी अधिक हुई थी। इसी तरह सर्दी के मौसम में जनवरी से मार्च के बीच होने वाली बारिश सामान्य से चार मिमी ज्यादा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
latest weather department news, monsoon season risk in these cities of up
गर्मी ने किया बेहाल - फोटो : अमर उजाला
सर्दी के मौसम की सामान्य बारिश 35.2 मिमी होनी चाहिए। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मौसम विभाग के निदेशक नौशाद खान ने बताया कि जून में भी फिलहाल मानसून से पहले बारिश के आसार कम हैं।
विज्ञापन
latest weather department news, monsoon season risk in these cities of up
गर्मी ने किया बेहाल - फोटो : अमर उजाला
आंकड़ों पर एक नजर
- 2018 में प्री मानसूनी बारिश (अप्रैल से मई)
सामान्य बारिश 29 मिमी, बारिश हुई 18.4 मिमी
- 2018 में पोस्ट मानसूनी बारिश (अक्तूबर से दिसंबर)
सामान्य बारिश 54 मिमी, बारिश हुई 0.0 मिमी
- 2018 में मानसूनी बारिश (जून से सितंबर)
सामान्य बारिश 751 मिमी, बारिश हुई 958 मिमी
- 2018 में सर्दी के मौसम की बारिश (जनवरी से मार्च)
सामान्य बारिश 31 मिमी, बारिश हुई 4.2 मिमी
- 2019 में प्री मानसूनी बारिश (अप्रैल से मई)
सामान्य बारिश 29 मिमी, बारिश हुई 6.8 मिमी
- 2019 में सर्दी के मौसम की बारिश (जनवरी से मार्च)
सामान्य बारिश 31 मिमी, बारिश हुई 35.2 मिमी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed