फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन विशेषः आइये जानें शास्त्रीजी ने क्यों की थी 'हफ्ते में एक दिन व्रत' रखने की अपील

Mon, 02 Oct 2017 01:46 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 02 Oct 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
lal bahadur shastri birthday special some facts about shastri ji
लाल बहादुर शास्त्री जयंती विशेष
भारत को 'जय जवान जय किसान' का नारा देने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर की आज 114वीं जयंती है।  बेहद गरीबी में पले-बढ़े शास्त्री जी ने  यह दुनिया को जता दिया कि अगर इंसान के अंदर आत्मविश्वास हो तो वो कोई भी मंजिल पा सकता है। एक पथ-प्रदर्शक तो एक आदर्श व्यक्तित्व शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर 1904 में उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। वह गांधी जी के विचारों और जीवनशैली से बेहद प्रेरित थे।

आइये जानते हैं शास्त्रीजी ने क्यों की थी व्रत रखने की अपील...
 
lal bahadur shastri birthday special some facts about shastri ji
लाल बहादुर शास्त्री जयंती विशेष
लाल बहादुर शास्त्री के प्रधानमंत्रित्व काल में देश में भीषण मंदी का दौर था। देश के कई हिस्सों में भयानक अकाल पड़ा था। उस समय शास्त्री जी ने देश के सभी लोगों को खाना मिल सके इसके लिए सभी देशवासियों से हफ्ते में 1 दिन व्रत रखने की अपील की थी।
 
lal bahadur shastri birthday special some facts about shastri ji
लाल बहादुर शास्त्री जयंती विशेष
लालबहादुर शास्त्री की मौत को अरसा बीत चुका है। लेकिन आज तक पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। उनकी मौत को करीब पांच दशक गुजर जाने के बाद भी उनकी मृत्यु रहस्य ही बनी हुई है। शास्त्री जी के बेटे सुनील शास्त्री का मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहना था कि उनके पिता को जहर देकर मारा गया है। उन्होंने कहा था कि जब शास्त्रीजी की बॉडी को देखा तो उनकी चेस्ट, पेट और पीठ पर नीले निशान थे। जिसे देखकर साफ लग रहा था कि उन्हें जहर दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
lal bahadur shastri birthday special some facts about shastri ji
लाल बहादुर शास्त्री जयंती विशेष
दरअसल 11 जनवरी 1966 को भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध खत्म होने के बाद शास्त्री जी पाक सैन्य शासक जनरल अयूब खान के साथ सोवियत संघ के ताशकंद शहर में शांति समझौता करने गए थे। इसी रात देश से बाहर शास्त्री जी को दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मौत हो गयी। 
 
विज्ञापन
lal bahadur shastri birthday special some facts about shastri ji
लाल बहादुर शास्त्री जयंती विशेष
बताया जाता है सोवियत संघ के ताशकंद शहर में उस रात लालबहादुर शास्त्री जी को उनके पीओन ने नहीं बल्कि खाना किसी ओर ने बनाया था। उस रात शास्त्री जी ने आलू पालक और सब्जी खाई थी। उनके बेटे सुनील के अलावा बहुत से लोगों ने कहा कि निधन के बाद शास्त्री जी का शरीर नीला पड़ा गया था। जिससे कयास लगाए जाते हैं कि शास्त्री जी को रात के खाने में जहर दिया गया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed