फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kuldeep Yadav Engagement: कौन हैं क्रिकेटर कुलदीप यादव की दुल्हनिया... कब होगी चाइनामैन की शादी?; तस्वीरें

Thu, 05 Jun 2025 10:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 05 Jun 2025 10:55 AM IST
सार

Vanshika Chadha: भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने बुधवार को लखनऊ में बचपन की दोस्त से सगाई की। समारोह में कुलदीप और वंशिका के परिजन के अलावा कुछ खास लोग शामिल हुए। जानें कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली दुल्हनिया?

विज्ञापन
Kuldeep Yadav Engagement Who is Vanshika Chadha Indian Spinner Begins New Innings with Childhood Friend
बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सगाई के बंधन में बंधे कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया
Vanshika Chadha Biography: भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपने निजी जीवन में एक नई पारी की शुरुआत की है। बुधवार को लखनऊ स्थित एक होटल में कुलदीप यादव ने सगाई कर ली। उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से सगाई की है। लखनऊ के एक होटल में हुआ यह सगाई समारोह का आयोजन बेहद निजी रहा। समारोह में सिर्फ करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को ही बुलाया गया था। समारोह बेहद निजी और पारंपरिक अंदाज में हुआ। सगाई समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह समेत कई क्रिकेटर भी पहुंचे।
Kuldeep Yadav Engagement Who is Vanshika Chadha Indian Spinner Begins New Innings with Childhood Friend
बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सगाई के बंधन में बंधे कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सगाई समारोह में क्रिकेटर कुलदीप यादव ने ऑफ व्हाइट कलर की बंदगला शेरवानी पहनी हुई थी। इसमें वह काफी रॉयल लुक में दिखे। वहीं, वंशिका ने नारंगी रंग का भारी लहंगा पहना था। वह इस लहंगे में बेहद सुंदर दिखाई दे रही हैं। कुलदीप वंशिका की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं।
Kuldeep Yadav Engagement Who is Vanshika Chadha Indian Spinner Begins New Innings with Childhood Friend
बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सगाई के बंधन में बंधे कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले स्टार स्पिनर कुलदीप ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करके 15 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने बुधवार को लखनऊ में बेहद शांत तरीके से सगाई की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kuldeep Yadav Engagement Who is Vanshika Chadha Indian Spinner Begins New Innings with Childhood Friend
बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सगाई के बंधन में बंधे कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया
समारोह में कुलदीप और वंशिका के परिजन के अलावा कुछ खास लोग शामिल हुए। सगाई में शहर से कुछ करीबी दोस्त और कोच कपिल पांडेय शामिल हुए। वहीं, यूपीसीए के अधिकारियों ने कुलदीप को फोन कर बधाई दी। 
विज्ञापन
Kuldeep Yadav Engagement Who is Vanshika Chadha Indian Spinner Begins New Innings with Childhood Friend
बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सगाई के बंधन में बंधे कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया
कौन है वंशिका
कानपुर के श्यामनगर लालबंगला निवासी वंशिका के पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी में कार्यरत हैं। वहीं, वंशिका इस समय ऑस्ट्रेलिया में जॉब करती हैं। करीबी मित्र ने बताया कि सेंट मैरी से 2017 में वंशिका ने 12वीं पास की थी। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई और जॉब के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed