फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश से नाराज हुईं खजांची की मां, बोलीं- इस शर्त पर ही घर जाऊंगी

Tue, 04 Dec 2018 08:52 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 04 Dec 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
khajanchi nath's mother angry at akhilesh yadav
डेमो पिक
कानपुर देहातः खजांची नाथ के जन्मदिन पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अनंतपुर धौकल न पहुंचने के बाद रविवार देर रात आवास से सोलर पैनल आदि सामान गायब होने से नाराज खजांची की मां ने आवास में रहने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि जब तक अखिलेश गांव नहीं आते, वह दिए गए आवास में नहीं रहेगी।
khajanchi nath's mother angry at akhilesh yadav
डेमो पिक
नोटबंदी के दौरान कस्बा स्थित एक बैंक की लाइन में खजांची नाथ का जन्म हुआ था। अखिलेश यादव ने खजांची नाथ को दो घर देने की घोषणा की थी। इन दिनों खजांची अपनी मां व भाई बहनों के साथ ननिहाल अनंतपुर धौकल में रह रहा है।
khajanchi nath's mother angry at akhilesh yadav
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
दो दिसंबर को अखिलेश यादव उसे घर की चाबी देने आए थे लेकिन ननिहाल न जाकर ददिहाल सरदार पुरवा गांव चले गए थे। वहां उसके दादी-बाबा को आवास की चाबी सौंपी थी। ननिनहाल न आने पर खजांची की मां ने नाराजगी जताई थी। हालांकि, उन्होंने अखिलेश के दिए आवास के बाहर खजांची का जन्मदिवस केक काटकर मनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
khajanchi nath's mother angry at akhilesh yadav
डेमो पिक
ग्रामीणों की माने तो सोमवार सुबह उसने आवास की साफ सफाई भी कराई थी, लेकिन दोपहर बाद उसने आवास में रहने से इंकार करते हुए अखिलेश यादव के आने के बाद ही आवास में रहने की शर्त रखी है। तब तक वह झोपड़ी में ही रहेगी।
विज्ञापन
khajanchi nath's mother angry at akhilesh yadav
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा है कि मकान बनाने वाले अधूरा मकान बनाकर चले गए साथ ही छत पर लगा सोलर पैनल बिना सूचना के ही खोल ले गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed