फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: इस 8 साल के बच्चे की विनती सुन आप रो पड़ेंगे, जिसको भी देखा उसकी आंखों में थे आंसू

Tue, 04 Dec 2018 08:52 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 04 Dec 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
Properties of algin mill
एल्गिन मिल की संपत्तियां - फोटो : अमर उजाला
कानपुर एल्गिन मिल की संपत्तियां सोमवार को हंगामे और नोकझोंक के बीच अवैध कब्जेदारों से मुक्ति कराई गईं। पुलिस-प्रशासनिक अफसरों और भारी फोर्स की मौजूदगी में 108 आवास खाली कराकर लिक्विडेटर का ताला लगवा दिया गया। करीब 60 झोपड़ियां ढहा दी गईं। रविवार को पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने खलासी लाइन स्थित मैक्सवेल सेटलमेंट कंपाउंड, सिविल लाइंस स्थित एल्गिन मिल लोअर कंपाउंड और सेटलमेंट परिसर में जाकर कब्जेदारों को परिसर खाली करने के निर्देश दिए थे।
Properties of algin mill
एल्गिन मिल की संपत्तियां - फोटो : अमर उजाला
इसके बावजूद तमाम परिवार वहीं डटे रहे। सोमवार की सुबह एसीएम-पांच प्रेम नारायण सिंह, सीओ कर्नलगंज और कई थानों की फोर्स और पीएसी के साथ पहले सिविल लाइंस स्थित सेटलमेंट कंपाउंड पहुंचे। कब्जेदारों को एक घंटे के भीतर परिसर खाली करने के निर्देश दिए।

 
Properties of algin mill
एल्गिन मिल की संपत्तियां - फोटो : अमर उजाला
इस पर लोगों ने अपनी गृहस्थी का सामान समेट लिया और देखते ही देखते परिसर में सभी आवास खाली हो गए। इसके बाद अफसर फोर्स के साथ लोअर कंपाउंड पहुंचे। वहां सात बंगले खाली कराए। करीब 60 झोपड़ियां खाली कराने की बारी आई तो महिलाएं भड़क गईं। बोलीं, हम गरीब हैं, कहां जाएं। किराये पर कोई मकान भी नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Properties of algin mill
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
कुछ दिन की मोहलत नहीं दे सकते तो साहब गंगा में कूदने का आदेश दे दो। इस पर एक घंटे की मोहलत मिलने पर महिलाओं ने झोपड़ियों से गृहस्थी का सामान निकाला। इसके बाद झोपड़ियों को जेसीबी से गिरवा दिया गया। टीम के खलासी लाइन स्थित मैक्सवेल सेटलमेंट कंपाउंड पहुंचने पर महिलाओं ने अफसरों को खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
Properties of algin mill
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
आखिर में हंगामे के बीच कंपाउंड को खाली करवा लिया गया। एसीएम के मुताबिक तीनों परिसरों में बने 108 आवास कब्जेदारों से मुक्ति कराए गए हैं। मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित सेटलमेंट कंपाउंड के बचे आवासों को भी खाली कराया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed