जेट स्ट्रीम के सक्रिय होने और उसके अपने बिंदु से नीचे आने की वजह से उत्तर भारत में रात के समय ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को कानपुर की रात प्रदेश में बाराबंकी के साथ सबसे ठंडी रही। न्यूनतम तापमान इन दोनों जिलों में आठ डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। एक दिन पहले की अपेक्षा इसमें एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है जबकि निर्धारित सामान्य तापमान से इसमें 2.4 डिग्री की कमी आई है।
माैसम विभाग के अनुसार, इस तरह की स्थिति अगले तीन दिनों तक बनी रह सकती है। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि एक तरफ उत्तर पश्चिमी हवाएं चलना शुरू हो गई हैं तो दूसरी तरफ उत्तरी और दक्षिण गोलार्द्ध के बीच चलने वाली जेट स्ट्रीम के नीचे आने से ठंड बढ़ रही है। ऐसे में जाड़ा अब धीरे-धीरे बढ़ेगा। रात के साथ दिन में धूप का असर नम होगा।
2 of 7
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
कोहरा तेज होने से दृश्यता का संकट और बढ़ेगा
मंगलवार को दिन का तापमान महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में एक डिग्री लुढ़ककर 25.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसमें और कमी आ सकती है। ऐसे में सुबह के समय कोहरा भी शुरू होगा। अभी क्योंकि हवाएं नहीं चल रही थीं तो धुंध और प्रदूषण की वजह से सुबह के समय दृश्यता 200 मीटर तक कम हो गई थी। आने वाले दिनों में कोहरा तेज होने से दृश्यता का संकट और बढ़ेगा।
3 of 7
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
क्या होती है जेट स्ट्रीम
जेट स्ट्रीम वायुमंडल की ऊपरी परत में पश्चिम से पूर्व दिशा में बहने वाली तेज, संकरी और लहरदार हवा की धाराएं हेती। जो गर्म और ठंडी हवा के बीच के तापमान के अंतर के कारण बनती हैं। यह बहुत लंबी और शक्तिशाली होती हैं, जिनकी गति 250 मील प्रति घंटे या उससे भी अधिक हो सकती है। यह नार्थ और साउथ पोल के बीच चलती हैं। जब यह नीचे की ओर से आती है तो ठंड बढ़ जाती है। नार्थ पाेल में जेट स्ट्रीम की सक्रियता से पूरे एशिया में ठंडक बढ़ती है।
4 of 7
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
माैसम में कोहरा और धुंध की वजह से वाहन बड़ी सावधानी से चलाना चाहिए। खासकर हाईवे पर सुबह और रात के समय वाहन चलाते समय वाहन की रफ्तार पर कंट्रोल रखें। इस माैसम में दृश्यता कम होने से दूर तक सामने देख पाना मुश्किल होता है। इसके साथ ही यदि दो पहिया वाहन से जा रहे हैं, या मार्निंग वाक पर निकले हैं तो धूप निकलने पर जाएं और इवनिंग वाॅक पर निकले हैं तो दिन ढलने से पहले ही वापस लाैट आएं। -डाॅ. एसएन सुनील पांडेय, माैसम विशेषज्ञ
5 of 7
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
गुड़, चाय या दूध में अदरक, ताजा भोजन ही करें, हरी सब्जियां खाएं, गुनगुना पानी पीएं, सुबह, शाम सिर ढंक कर निकलें। -डाॅ. निरंकार गोयल