कानपुर में बादलों और कोहरा के कारण दिन का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। इससे लोगों की कंपकंपी छूट गई। 15 से 19 जनवरी तक कानपुर परिक्षेत्र में स्थानीय स्तर पर हल्की और मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। ओले भी गिर सकते हैं। अधिकतम तापमान 15.8 और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Kanpur Weather: पांच डिग्री गिरा दिन का पारा, ओला-बारिश के आसार बढ़े, पश्चिमी विक्षोभ के कारण चलेगी शीतलहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 14 Jan 2025 10:02 AM IST
सार
Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार देर रात एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की ओर आ रहा है। कानपुर परिक्षेत्र पर इसका प्रभाव 15 जनवरी को आंशिक और 16 जनवरी को अधिक रहेगा। तापमान
- अधिकतम-15.8 डिग्री सेल्सियस।
- न्यूनतम-7.8 डिग्री सेल्सियस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन