अब पश्चिमी विभोक्ष का असर कानपुर परिक्षेत्र पर आ गया है। मानसून की वापसी के बाद मंगलवार को कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि दो दिन हल्की वर्षा की संभावना है। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इसके बाद आसमान खुल जाएगा लेकिन पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पछुआ हवाएं गंगा के मैदानी इलाकों में ठंडक लेकर आएंगी।
कानपुर मौसम: पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, गरज-चमक के साथ बारिश की भी संभावना, जल्द बढ़ेगी ठंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:10 AM IST
सार
Weather News: कानपुर परिक्षेत्र और आसपास के उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी की नमी के चलते मौसम में अचानक बड़ा बदलाव आया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक गर्जना और आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन