फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Violence: Another arrested for attacking

Kanpur Violence: इशारा कर हाते पर हमला कराने वाला गिरफ्तार, हाजी वसी फरार

Sat, 25 Jun 2022 10:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 25 Jun 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Violence: Another arrested for attacking
Kanpur Violence - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में नई सड़क बवाल में एसआईटी ने शनिवार को एक और आरोपी अजीम को गिरफ्तार कर लिया। ये वही आरोपी है जिसके एक इशारे पर सैकड़ों की भीड़ चंद्रेश्वर हाते पर टूट पड़ी थी। इसका खुलासा वायरल वीडियो से हुआ था। उसी आधार पर उसकी पहचान कर गिरफ्तारी की गई है। आरोपी अजीम जेल भेजे गए बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा का करीबी है। उधर आरोपी बनाए जाने की खबर लगते ही बिल्डर हाजी वसी फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए एसआईटी प्रयास कर रही है। नई सड़क पर तीन जून को जुमे की नमाज के बाद भारी बवाल हुआ था।

विज्ञापन

चंद्रेश्वर हाते पर भीड़ ने हमला कर आठ-दस लोगों को घायल कर दिया था। पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी समेत 58 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। शनिवार को पुलिस ने अजीम नाम के शख्स को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक जब भीड़ नई सड़क से गुजर रही थी तो अजीम ने ही हाथ में कपड़ा पकड़कर इशारा किया था, जिसके बाद भीड़ ने हाते पर धावा बोल दिया था। इससे संबंधित एक वीडियो भी एसआईटी के पास है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed