{"_id":"6002ec746e0fd5303701af8b","slug":"kanpur-vikas-dubey-case-news-reward-of-25-thousand-rupees-will-be-given-on-the-recovery-of-rifles-of-vikas-dubey-brother-and-fellow-umashankar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड: विकास के भाई, गुर्गे की राइफल बरामदगी पर 25 हजार का इनाम, दोनों की राइफलों से पुलिस पर दागी गई थीं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड: विकास के भाई, गुर्गे की राइफल बरामदगी पर 25 हजार का इनाम, दोनों की राइफलों से पुलिस पर दागी गई थीं गोलियां
Sat, 16 Jan 2021 07:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 16 Jan 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
दहशतगर्द विकास दुबे के भाई दीपक दुबे और उसके गुर्गे उमाशंकर की सेमी ऑटोमैटिक राइफलों का सुराग देकर बरामद कराने पर 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसकी घोषणा शनिवार को आईजी मोहित अग्रवाल ने की है।
विकास दुबे एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड की जांच में खुलासा हुआ था कि विकास ने भाई दीपक और उमाशंकर ने अपनी सेमी ऑटोमैटिक राइफल से पुलिसकर्मियों पर गोलियां बरसाई थीं। आईजी ने बताया कि कानपुर नगर के डीआईजी और देहात के एसपी को निर्देशित किया है कि वह टीम गठित कर राइफलें बरामद करें। अगर किसी केपास राइफलों के संबंध में कोई जानकारी है तो वो पुलिस को दे सकता है। उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। राइफलें बरामद होने पर इनाम दिया जाएगा।
कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
बिकरू में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
एक समय था कि पंचायत चुनाव में वही होता था जो विकास चाहता था। अब माहौल बदल चुका है। बिकरू में पंचायत चुनाव की जोरशोर से तैयारी चल रही है। कुछ दिन पहले भंडारे में चुनाव को लेकर बवाल हो गया था।
एक समय था कि पंचायत चुनाव में वही होता था जो विकास चाहता था। अब माहौल बदल चुका है। बिकरू में पंचायत चुनाव की जोरशोर से तैयारी चल रही है। कुछ दिन पहले भंडारे में चुनाव को लेकर बवाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
इसके चलते आईजी की नई योजना के तहत गांव में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनको बिल्हौर सीओ के दफ्तर से कनेक्ट किया जाएगा। ऐसे में अराजकता फैलाने वाला आसानी से ट्रेस हो जाएगा।
विज्ञापन
कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : amar ujala
बवाल किया तो लगेगी रासुका
पंचायत चुनाव के मद्देनजर ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है, जिनके कारण चुनाव प्रभावित होने की आशंका है। इन सभी को पाबंद किया जाएगा। कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने आरोपी को जेल भेजा जाएगा। पुलिस रासुका भी लगाएगी।