{"_id":"5fb646008ebc3e9bdc31b5bb","slug":"kanpur-vikas-dubey-case-latest-news-summons-to-wife-richa-dubey-after-133-days-to-inquire-into-vikas-dubey-s-encounter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikas Dubey Case: विकास दुबे के एनकाउंटर में पूछताछ के लिए 133 दिन बाद पत्नी रिचा दुबे को समन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikas Dubey Case: विकास दुबे के एनकाउंटर में पूछताछ के लिए 133 दिन बाद पत्नी रिचा दुबे को समन जारी
Thu, 19 Nov 2020 04:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 19 Nov 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
दुर्दांत विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे
- फोटो : amar ujala
विकास दुबे के एनकाउंटर के मामले में पत्नी रिचा को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने करीब 10 दिन पहले समन तामील भी करवा दिया है। एनकाउंटर की मजिस्ट्रेटी जांच में ये कार्रवाई की गई है। रिचा ने शहर के एक वकील से संपर्क कर इस बारे में जानकारी दी है।
vikas dubey news
- फोटो : amar ujala
हालांकि रिचा अभी बयान दर्ज कराने नहीं पहुंची हैं। बिकरू कांड के आरोपी विकास दुबे को नौ जुलाई को उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ उसको कानपुर ला रही थी तो दूसरे दिन सुबह सचेंडी के पास विकास मुठभेड़ में मारा गया था। मामले में एसआईटी ने जांच की।
विकास दुबे कांड
- फोटो : अमर उजाला
वहीं न्यायिक आयोग की जांच जारी है। इसके अलावा एनकाउंटर की मजिस्ट्रेटी जांच के भी आदेश हुए थे। इसमें अभी तक विकास की पत्नी रिचा के बयान नहीं हो सके हैं। मजिस्ट्रेट के निर्देश पर चौबेपुर पुलिस ने रिचा को इससे संबंधित समन दिया है। इसमें थाने आकर बयान दर्ज कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास दुबे कांड
- फोटो : अमर उजाला
न्यायिक आयोग की जांच पूरी होने के बाद लगेगी एफआर (फाइनल रिपोर्ट)
एनकाउंटर के मामले में सचेंडी थाने में पुलिस ने दो रिपोर्ट दर्ज की थीं। इसकी जांच इंस्पेक्टर अनुराग मिश्र कर रहे हैं। न्यायिक आयोग की जांच में एनकाउंटर भी शामिल है। वहीं मजिस्ट्रेटी जांच चल रही है। दोनों जांच पूरी होने के बाद पुलिस फाइनल रिपोर्ट लगाएगी।
एनकाउंटर के मामले में सचेंडी थाने में पुलिस ने दो रिपोर्ट दर्ज की थीं। इसकी जांच इंस्पेक्टर अनुराग मिश्र कर रहे हैं। न्यायिक आयोग की जांच में एनकाउंटर भी शामिल है। वहीं मजिस्ट्रेटी जांच चल रही है। दोनों जांच पूरी होने के बाद पुलिस फाइनल रिपोर्ट लगाएगी।
विज्ञापन
विकास दुबे कांड
- फोटो : amar ujala
व्हाट्सएप कॉल का इस्तेमाल कर रही थी रिचा
बिकरू कांड में एसटीएफ व पुलिस ने रिचा दुबे से कई घंटे पूछताछ की थी। मगर पुलिस का दावा था कि उनके खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले। लिहाजा उसको आरोपी नहीं बनाया था। मगर फर्जी सिम वाले मामले में रिचा के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश हो गए हैं। हालांकि वारदात के बाद रिचा बेहद सचेत हैं। वो अधिकतर बातचीत व्हाट्सएप कॉल पर ही कर रही है।