उन्नाव जिले में बांगरमऊट के नर्सिंगहोम में फंदे से लटकी मिली नर्स की मौत की घटना में दुष्कर्म और हत्या के आरोपों को पुलिस ने खारिज कर दिया है। पुलिस के अनुसार प्रेमी के शादी करने से इनकार पर युवती ने फंदे से लटककर जान दी थी। आरोपों में घिरे नर्सिंगहोम संचालक समेत अन्य को पुलिस क्लीनचिट देने की तैयारी कर रही है। एसपी और एएसपी ने रविवार को हिरासत में लिए गए प्रेमी से पूछताछ की और नर्सिंगहोम का निरीक्षण भी किया। बांगरमऊ क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुरवा में संचालित न्यू जीवन नर्सिंग होम की छत पर शनिवार सुबह नर्स का शव लटका मिला था। उसकी मां ने नर्सिंग होम संचालक नूर आलम, चांद आलम, अनिल कुमार सहित पांच पर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि होने के बाद घटना ने नया मोड़ ले लिया।
2 of 9
इसी अस्पताल में हुई घटना
- फोटो : अमर उजाला
एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर जांच की गई तो पता चला कि बांगरमऊ के मुस्तफाबाद निवासी संदीप राजपूत से युवती का प्रेम प्रसंग था। संदीप को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई।
3 of 9
इसी अस्पताल में हुई घटना
- फोटो : अमर उजाला
उसने बताया कि वह एंबुलेंस चलाता है। डेढ़ साल से उसका नर्स से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने 28 अप्रैल को युवती को दुल्लापुरवा स्थित न्यू जीवन नर्सिंगहोम में नर्स के काम पर रखवा दिया।
4 of 9
Nurse murdered after gang rape
- फोटो : अमर उजाला
युवती दूसरे संप्रदाय की थी और उससे शादी करने का दबाव बना रही थी। रात में युवती ने उसे कई बार फोन मिलाया पर उसने फोन नहीं उठाया। इससे युवती आहत थी। शादी से मना करने पर उसने आत्महत्या कर ली। एसपी ने बताया कि प्रथमदृष्टया दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।
5 of 9
Nurse murdered after gang rape
- फोटो : अमर उजाला
स्लाइड को जांच के लिए भेजा गया है। आसीवन में उसके पैतृक गांव में शव का अंतिम संस्कार किया गया। एसपी ने बताया कि संदीप के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।