फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में ट्रेन उड़ाने की साजिश: ज्वलनशील चीजें लेकर कोई कर रहा था रेल पलटने का इंतजार, झाड़ियों में मिले सबूत!

Mon, 09 Sep 2024 10:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 09 Sep 2024 10:04 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Train Accident Someone waiting for train to derail with inflammable materials evidence found in bushes
Kanpur Train Accident - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बर्राजपुर और बिल्हौर के बीच जिस जगह भरे हुए एलपीजी सिलिंडर की मदद से कालिंदी एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की नाकाम कोशिश हुई, उसके नजदीक की साजिशकर्ता बैठकर हादसा होने का इंतजार कर रहे थे। मौका मुआयना करने के बाद अधिकारियों की जांच इसी ओर इशारा कर रही है। शुरूआती जांच में पता चला है कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक बैग और तरल पदार्थ भरी बोतल मौजूद थी जिसमें बाती लगी हुई थी। ऐसे में आशंका है कि बोतल में भरे ज्वलनशील पदार्थ को घटना को और बड़ा बनाने के लिए उपयोग करने की तैयारी थी।



 
Kanpur Train Accident Someone waiting for train to derail with inflammable materials evidence found in bushes
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
वहीं, मौके से ही बारूद जैसे दिखने वाले पदार्थ के तीन पैकेट भी मिले हैं। साथ ही मौके की घास दबी हुई थी और मोमबत्ती व माचिस भी मिली है इसलिए आशंका है कि साजिशकर्ता ट्रेन पलटने का इंतजार कर रहा था। हालांकि साजिशकर्ता एक थे या कई, इसपर स्थिति साफ नहीं है। 



 
Kanpur Train Accident Someone waiting for train to derail with inflammable materials evidence found in bushes
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
अधिकारी इस बात से इनकार नहीं कर रहे हैं कि अगर ट्रेन पलट जाती तो साजिशकर्ता घटना को बड़ा बनाने के लिए इन पदार्थों का दुरुपयोग कर सकता था। इसके अलावा मोमबत्ती और माचिस भी मिली है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Train Accident Someone waiting for train to derail with inflammable materials evidence found in bushes
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
यही वजह है कि फॉरेंसिक की एक टीम को मौके पर बुलाया गया है ताकि पदार्थों के बारे में जानकारी मिल सके। फिलहाल आरपीएफ व स्थानीय पुलिस के अलावा एलआईयू, आईबी और एटीएस की भी टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। 

 
विज्ञापन
Kanpur Train Accident Someone waiting for train to derail with inflammable materials evidence found in bushes
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
साथ ही एनआईए के अधिकारियों को भी घटना से जुड़ी जानकारी साझा की जा रही है। डीसीपी पश्चिम का कहना है कि हर पहलू पर जांच की जा रही है। जब तक जांच पूरी न हो जाए, किसी भी बात को खारिज या स्वीकार नहीं किया जा सकता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed