फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalindi Express: पटरी के बीच में गड्ढा करके रखा था सिलिंडर...फटता तो होती बड़ी घटना; इसलिए असफल हुए साजिशकर्ता

Mon, 09 Sep 2024 01:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 09 Sep 2024 01:33 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Train Accident Kalindi Express small pit was dug in middle of track and then cylinder placed see photos
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक और ट्रेन को पलटने की साजिश रची गई है। अनवरगंज-कासगंज रूट पर कानपुर से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस (14117) को रविवार रात उड़ाने की साजिश रची गई। गनीमत यह रह कि यह ट्रेन पलटने से बच गई। ट्रैक पर भरा सिलिंडर रखा था। इसके अलावा, कांच की बत्ती लगी बोतल, माचिस, मोमबत्ती और एक संदिग्ध झोला मिला है। इस झोले में बारूद जैसी कोई सामग्री थी। फिलहाल जांच की जा रही है। घटना के कारण ट्रेन करीब 22 मिनट तक खड़ी रही। एहतियातन ट्रेन को बिल्हौर स्टेशन पर भी कुछ देर के लिए रोका भी गया। इसके अलावा लखनऊ से बांद्रा टर्मिनस जा रही लखनऊ-बांद्रा एक्सप्रेस को भी कानपुर के बिल्हौर स्टेशन पर रोका गया।
Kanpur Train Accident Kalindi Express small pit was dug in middle of track and then cylinder placed see photos
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
सिलिंडर फटता तो बड़ी घटना हो सकती थी
साजिशकर्ताओं ने इंडेन के जिस सिलिंडर को पटरी के बीच में हल्का गड्ढा कर रखा था, वह अगर फट जाता तो डिरेल होने के साथ ही ट्रेन के इंजन में आग भी लग सकती थी। हालांकि सिलिंडर की मजबूती ने साजिशकर्ताओं के इरादों को नाकाम कर दिया। फॉरेंसिक टीम का कहना है कि सिलिंडर का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि कहीं से भी गैस रिसाव की बात सामने नहीं आई है।

 
Kanpur Train Accident Kalindi Express small pit was dug in middle of track and then cylinder placed see photos
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
पचास मीटर तक टूटे मिले ट्रैक के स्लीपर
घटनास्थल के आसपास करीब पचास मीटर की दूरी में ट्रैक पर बिछे स्लीपर टूटे मिले हैं। माना जा रहा है कि करीब सौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही कालिंदी एक्सप्रेस से टकराने के बाद सिलिंडर करीब पचास मीटर तक ट्रैक के बीचोबीच उछलकर गया। इस वजह से जहां जहां वह गिरा, वहां के स्लीपर टूट गए। हालांकि सिलिंडर आखिर में ट्रैक के किनारे पड़ा मिला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Train Accident Kalindi Express small pit was dug in middle of track and then cylinder placed see photos
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
छिबरामऊ की मिठाई की दुकान के कैरी बैग भी मिला
मामले की जांच में तेजी के साथ ही पुलिस की कई टीमों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। बारूद जैसे दिखने वाले पदार्थ के पैकेट जिस मिठाई की दुकान के कैरी बैग में मिले हैं उस दुकान पर एक टीम भेजा गया है। कैरी बैग में छिबरामऊ की एक मिठाई की दुकान का नाम व पता लिखा हुआ है। पुलिस वहां के सीसीटीवी कैमरे चेक कर संदिग्धों को चिह्नित करेगी।
विज्ञापन
Kanpur Train Accident Kalindi Express small pit was dug in middle of track and then cylinder placed see photos
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
आसपास के पेट्रोल पंप की भी हो रही जांच
चूंकि मौके पर बाती लगी एक बोतल मिली है जिसमें ज्वलनशील पदार्थ मौजूद है, इसलिए पुलिस एक दूसरी टीम को घटनास्थल के आसपास के कई किलोमीटर के दायरे में मौजूद पेट्रोल पंपों के सीसीटीवी फुटेज चेक करने के लिए भी लगाया गया है ताकि बोतल में पेट्रोल लेने वाले शख्स का पता लगाया जा सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed